Hindi News
›
Video
›
India News
›
Khan Sir embroiled in firing controversy, coaching centre in danger of being sealed!
{"_id":"6a24f6008473c09b8c07e422","slug":"khan-sir-embroiled-in-firing-controversy-coaching-centre-in-danger-of-being-sealed-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फायरिंग विवाद में घिरे खान सर, कोचिंग सील होने का भी खतरा!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फायरिंग विवाद में घिरे खान सर, कोचिंग सील होने का भी खतरा!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Sun, 07 Jun 2026 10:09 AM IST
Link Copied
खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के बाहर हुई फायरिंग और हंगामे के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने कोचिंग संस्थान के दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया है, जिन पर फायरिंग करने का आरोप है। पूछताछ के आधार पर खान सर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज होने की चर्चा है।
इस बीच खान सर सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं, जिससे उनके ठिकाने को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर, उनकी कानूनी टीम अग्रिम जमानत की तैयारी में जुटी बताई जा रही है। मामले को लेकर समर्थक और विरोधी दोनों अपनी-अपनी दलीलें दे रहे हैं।
विवाद यहीं नहीं रुका। बिहार अग्निशमन सेवा की जांच में कोचिंग संस्थान में फायर सेफ्टी से जुड़ी कथित कमियां भी सामने आई हैं। अधिकारियों ने निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई और संस्थान को सील करने तक की चेतावनी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।