जिस हेलीकॉप्टर से इतनी बड़ी हवाई दुर्घटना हुई और देश ने एक सेनानायक और कितने जांबाज सिपाही खो दिये वो कोई आम हेलीकॉप्टर नहीं है और ना ही कमजोर है। रूस से खरीदा गया नया mi-17 V5 हेलीकॉप्टर जमीन पर मौजूद दुश्मनों को मार गिराने की क्षमता रखता था।
प्राकृतिक आपदाओं में भी वायुसेना ने इस हेलीकॉप्टर का जमकर इस्तेमाल किया है। आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री भी इस हेलीकॉप्टर का कई दफा इस्तेमाल कर चुके हैं। यह हेलीकॉप्टर हमलों में भी उपयोग किया जाता है जिसके जरिए 8 रॉकेट ऑटोकेनन जैसे सभी हथियारों का इस्तेमाल हो सकता है।
इसका परीक्षण सबसे पहले साल 1975 में हुआ था। विश्व में करीब 15000 हेलीकॉप्टर 60 से अधिक देशों में इसका इस्तेमाल होता है। आइए बताते हैं कि हेलीकॉप्टर की खासियत क्या है।