OTT Release: मजेदार रहेगा जनवरी का चौथा वीक; ओटीटी पर दस्तक देंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज
OTT Release This Week: नया वीक शुरू हो गया है। थिएटर्स में 'बॉर्डर 2' का भौकाल है। वहीं, कई नई फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। इसी के साथ ओटीटी पर भी बहार रहने वाली है। जानिए इस बार ओटीटी के पिटारे में क्या-क्या है?
विस्तार
देखते ही देखते नए साल का पहला महीना यानी जनवरी खत्म होने वाला है। मनोरंजन के लिहाज से साल की शुरुआत शानदार हुई है। थिएटर्स में 'बॉर्डर 2' धमाल कर रही है। बीते तीन वीक ओटीटी पर भी काफी शानदार रहे। आज सोमवार से जनवरी का आखिरी यानी चौथा वीक शुरू हो गया है। इस बार भी कई सीरीज और फिल्में डिजिटिल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी। जानिए
'दलदल'
भूमि पेडनेकर अभिनीत क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दलदल' भी इस सप्ताह दस्तक देगी। इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और काफी दिलचस्प है। सीरीज 30 जनवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। 'दलदल' का निर्माण सुरेश त्रिवेणी और विक्रम मल्होत्रा ने किया है, जबकि इसके डायरेक्टर अमृत राज गुप्ता हैं।
'धुरंधर'
महीनेभर से ज्यादा होने के बावजूद सिनेमाघरों में टिकी फिल्म 'धुरंधर' भी अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल अभिनीत यह स्पाई एक्शन फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।
'व्हील ऑफ फॉर्च्यून'
अक्षय कुमार इन दिनों अपने शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके शो में साजिद खान और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। यह 27 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इसे सोनी एंटरटेनमेंट पर देख सकते हैं। इसके अलावा सोनी लिव पर भी उपलब्ध होगा।
'द 50'
टेलीविजन पर नया रियलिटी शो 'द 50 दस्तक' देने जा रहा है। इसमें 50 सेलेब्स, 50 दिनों के लिए एक विला में रहेंगे। इस दौरान वे कई गेम्स खेलेंगे और टास्क पूरे करेंगे। इसकी शुरुआत 01 फरवरी से होने जा रही है। दर्शक इस शो को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसमें करण पटेल, रिद्धि डोगरा, शाइनी दोशी, उर्वशी ढोलकिया, भोजपुरी स्टार मोनालिसा, विक्रांत सिंह, सपना चौधरी, कृष्णा श्रॉफ सहित कई चर्चित सेलेब्स हिस्सा लेते नजर आएंगे।
'द वंडर मैन'
यह एक अमेरिकी टेलीविजन सीरीज है। यह एक्शन और कॉमेडी से भरपूर सुपरहीनो सीरीज बताई जा रही है। 'वंडर मैन' सीरीज 27 जनवरी से ओटीटी पर रिलीज होगी। इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।