अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक एलपीजी सप्लाई पर भी पड़ने लगा है। पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात बनने से गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर परेशानियां सामने आ रही हैं। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इसका असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर कितना पड़ रहा है, यही हम आपको इस वीडियो में एक-एक करके दिखाएंगे।
खासतौर पर बड़े शहरों में इसका असर ज्यादा नजर आ रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा से लेकर पूरे दिल्ली-एनसीआर में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नोएडा के सेक्टर-18, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के कई इलाकों से विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। सबसे पहले बात करते हैं नोएडा के सेक्टर-18 की, जहां सिलेंडर न मिलने से नाराज लोगों ने मेन रोड पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अपनी परेशानी खुलकर कैमरे पर बता रहे हैं और उनकी बातें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए सुनते हैं कि प्रदर्शन कर रहे लोगों का क्या कहना है।
नोएडा की स्थिति तो आपने देख ली। अब आपको एक और वीडियो दिखाते हैं, जिसमें एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि कुछ डिस्ट्रीब्यूटर सिलेंडर देने के नाम पर मनमाने ढंग से पैसे वसूल रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह विरोध-प्रदर्शन केवल एक-दो जगहों तक सीमित नहीं है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में लोगों का गुस्सा देखने को मिला है। अलग-अलग क्षेत्रों से हमारे संवाददाताओं ने ऐसी ही तस्वीरें भेजी हैं, जहां लोग गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। इन इलाकों में लोगों से बात की गई, जिनका कहना है कि उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
आपने देखा कि कैसे दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में लोग सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश के कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि सिलेंडर समय पर न मिलने से उनका काम प्रभावित हो रहा है और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर भी कई जगहों पर उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई शहरों में लोग गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का कहना है कि देश में घरेलू एलपीजी की कोई वास्तविक कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य बनी हुई है।