{"_id":"69e0fbba83188dd8c90c9f82","slug":"nishant-kumar-on-bihar-cm-samrat-choudhary-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar CM Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी के सीएम बनने के 24 घंटे बाद निशांत कुमार ने कह दी बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar CM Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी के सीएम बनने के 24 घंटे बाद निशांत कुमार ने कह दी बड़ी बात
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Thu, 16 Apr 2026 08:39 PM IST
Nishant Kumar on Bihar CM Samrat Choudhary: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और JDU नेता निशांत कुमार ने पूरे 24 घंटे बाद बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को बधाई दी है।
दरअसल, 16 अप्रैल को निशांत कुमार जेडीयू के दफ्तर पहुंचे और मीडिया ने बातचीत की। इस दौरान निशांत कुमार ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना 'बड़ा भाई' बताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। निशांत ने कहा, "सम्राट चौधरी मेरे बड़े भाई हैं। उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। विजय चौधरी जो उपमुख्यमंत्री बने हैं, उन्हें भी बहुत बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि सम्राट चौधरी बिहार को विकास की नई राह दिखाएंगे। उनके नेतृत्व में NDA की सरकार काम करेगी। मेरे पिता, नीतीश कुमार का उन्हें मार्गदर्शन रहेगा।"
निशांत कुमार ने आगे कहा कि, "पार्टी गठबंधन को मैं मजबूत करूंगा, JDU को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। मेरे पिता ने जो पिछले 20 साल में काम किया है उसे मैं जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा और उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास करूंगा। जनता का आशीर्वाद इसी तरह बना रहे।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।