Hindi News
›
Video
›
India News
›
Noida Couple Dead in Car: Boyfriend kills girlfriend on Valentine's Day, then shoots himself
{"_id":"69905d95d73dc6edf70b3ef2","slug":"noida-couple-dead-in-car-boyfriend-kills-girlfriend-on-valentine-s-day-then-shoots-himself-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida Couple Dead in Car: वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर खुद को भी गोली मारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Noida Couple Dead in Car: वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर खुद को भी गोली मारी
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 14 Feb 2026 05:03 PM IST
Noida Couple Dead in Car: वेलेंटाइन-डे पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, नोएडा के सेक्टर 107 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी एक कार के अंदर प्रेमी जोड़े के शव मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुलिस द्वारा की गई पहचान के अनुसार, मृतक युवक दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला है, जिसका नाम सुमित है। और युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है। कार से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या और आत्महत्या इसी हथियार से की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।