Hindi News
›
Video
›
India News
›
Petrol crisis in Russia: Is the world's largest oil exporter now importing fuel from India?
{"_id":"6a4a264ee2c91f14a90be37b","slug":"petrol-crisis-in-russia-is-the-world-s-largest-oil-exporter-now-importing-fuel-from-india-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रूस में पेट्रोल संकट: दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक, क्या अब भारत से मंगा रहा ईंधन?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रूस में पेट्रोल संकट: दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक, क्या अब भारत से मंगा रहा ईंधन?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Sun, 05 Jul 2026 03:09 PM IST
क्या दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में शामिल रूस को अब भारत से पेट्रोल मंगाना पड़ रहा है? दरअसल रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन के लगातार ड्रोन हमलों ने रूस की कई तेल रिफाइनरियों, ईंधन डिपो और ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। इसका असर अब घरेलू ईंधन आपूर्ति पर भी दिखने लगा है, जहां कई इलाकों में पेट्रोल की किल्लत, लंबी कतारें और राशनिंग जैसी स्थिति बन गई है। इसी बीच भारत की निजी रिफाइनरी नायरा एनर्जी के जरिए रूस तक पेट्रोल पहुंचने की खबर ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में नई चर्चा छेड़ दी है।
रूस की ऊर्जा व्यवस्था पर बढ़ते दबाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्षतिग्रस्त रिफाइनरियों की मरम्मत तेज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि सरकार हालात सामान्य करने की कोशिश कर रही है, लेकिन युद्ध का असर रूस की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर साफ दिखाई दे रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या रूस जल्द इस संकट से उबर पाएगा या फिर उसे लंबे समय तक बाहरी ईंधन आपूर्ति पर निर्भर रहना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।