Hindi News
›
Video
›
India News
›
Raghav Chadha Joins BJP: Will the AAP government in Punjab collapse?
{"_id":"69ece3faba94ba8adc0e551b","slug":"raghav-chadha-joins-bjp-will-the-aap-government-in-punjab-collapse-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raghav Chadha Joins BJP: गिर जाएगी पंजाब में AAP की सरकार?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raghav Chadha Joins BJP: गिर जाएगी पंजाब में AAP की सरकार?
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sat, 25 Apr 2026 09:25 PM IST
आम आदमी पार्टी की खातिर कल का दिन बेहद उथल-पुथल भरा रहा है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने छह अन्य सांसदों के साथ बड़ी बगावत की। करीब 15 साल पुराना साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। इस बड़े सियासी घटनाक्रम पर विपक्षी दलों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लेकर, कांग्रेस नेता उदित राज से लेकर जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद तक ने बड़ा दावा कर दिया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने तो यहां तक कह दिया कि असली खतरा पंजाब सरकार पर पैदा हो गया है। अब ऐसे में ये सवाल उठता है की क्या वाकई में पंजाब में भगवंत मान की सरकार गिर जाएगी? पंजाब में आखिर आप के कितने विधायक भाजपा में जा सकते हैं? आइए आपको बताते हैं इन तमाम सवालों के जवाब।
राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने क्या आगे पहले आपको वो सुनाते है। ये दावा केवल उदित राज के बयान भर नहीं है। इस दावे को और हवा तब मिली जब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी को सचेत रहने की सलाह दी। राजा वड़िंग ने तो और भी बड़ा दावा कर दिया। जरा सुनिए उन्होंने क्या कहा।
इन तमाम दावों के बीच जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने भी बड़ा दावा कर दिया है। नवीन जयहिंद ने दावा करते हुए कहा भगवंत मान को भी सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि आम आदमी पार्टी के 27 विधायक जल्द ही पार्टी छोड़ने वाले हैं।
तो आपने सुना एक से बढ़कर एक दावे किए जा रहे हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है की क्या वाकई पंजाब में आप की सरकार गिरने वाली है? क्या सच में भगवंत मान की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है? बहरहाल, ये अभी केवल दावे हैं। आगे क्या होगा इसका जवाब समय आने पर ही मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।