Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav's style at the India Coalition meeting is going viral | Sonia Gandhi | Mamata Bane
{"_id":"6a27a399b85eda5c620b13bc","slug":"rahul-gandhi-akhilesh-yadav-s-style-at-the-india-coalition-meeting-is-going-viral-sonia-gandhi-mamata-bane-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी-अखिलेश यादव का ये अंदाज खूब हो रहा वायरल| Sonia Gandhi | Mamata Banerjee","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी-अखिलेश यादव का ये अंदाज खूब हो रहा वायरल| Sonia Gandhi | Mamata Banerjee
Video Desk Amar Ujala Published by: Anjali Updated Tue, 09 Jun 2026 10:54 AM IST
Link Copied
सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में INDIA गठबंधन की एक बैठक हुई... इस बैठक में कई विपक्षी दलों ने हिस्सा भी लिया.. अखिलेश यादव से लेकर ममता बनर्जी तक इस बैठक में शामिल हुईं... इंडिया गठबंधन की इस बैठक में आगे की रणनीति बनाई गई.. INDIA ब्लॉक आगे कैसे और किस तरह काम करेगा इस बात पर चर्चा हुई... हालांकि बैठक में विपक्षी एकजुटता की तस्वीरें सामने आईं.... इस बैठ से कुछ तस्वीरें ऐसी भी निकलकर सामने आईं जो काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं... दरअसल एक तरफ जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथ मिलाकर विपक्षी एकता का संदेश देने की कोशिश की. तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया... इतना ही नहीं सोनिया गांधी और ममता बनर्जी ने बैठक के शुरू होने पर मिलते ही एक दूसरे को गले लगाया और एक दूसरे का हाल चाल जाना। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी उनके साथ मौजूद रहे... सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गले मिलने की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है... और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।