Hindi News
›
Video
›
India News
›
Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam Raghuvanshi's family was involved in black magic! Serious allegations by R
{"_id":"68496d734d88279aaa0298a7","slug":"raja-raghuvanshi-murder-case-sonam-raghuvanshi-s-family-was-involved-in-black-magic-serious-allegations-by-r-2025-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raja Raghuvanshi Murder Case: तंत्र-मंत्र के चक्कर में था सोनम रघुवंशी का परिवार! राजा की मां का गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raja Raghuvanshi Murder Case: तंत्र-मंत्र के चक्कर में था सोनम रघुवंशी का परिवार! राजा की मां का गंभीर आरोप
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 11 Jun 2025 05:20 PM IST
Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग में 2 जून को राजा रघुवंशी का शव मिलने के बाद उसके परिवार ने कभी सोनम पर किसी तरह की शंका जाहिर नहीं की। वे तो बस चाहते थे कि बेटा खो दिया, लेकिन बहू सही सलामत आ जाए, लेकिन जब शिलांग पुलिस ने इस अंधे कत्ल से पर्दा उठाया तो राजा का परिवार सोनम का दुश्मन बन बैठा। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने सोनम और उसके परिवार पर तांत्रिक क्रिया का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार तंत्र क्रिया पर विश्वास करता था, इस कारण सोनम के पिता ने अपनी बेटी की तस्वीर दरवाजे पर उल्टी टांगी थी। उन्होंने कहा कि सोनम ने उसके बेटे की बलि ली, इसलिए पहले कामाख्या देवी के दर्शन किए और ग्यारस पर गर्दन पर वार कर उसकी हत्या की। राजा के भाई विपिन ने भी तंत्र क्रिया की आशंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि राजा के लापता होने पर उन्होंने तस्वीर उल्टी नहीं टांगी, लेकिन अपनी बेटी के लिए वह सब किया। सोनम के परिवार को तस्वीर उल्टी टांगने की सलाह जिस पंडित ने दी थी। उसने ही दोनों की पत्रिका देखी थी और विवाह भी उनसे संपन्न कराया था। राजा के परिवार के लोग उस पंडित से भी नाराज है। इसके चलते वह पंडित भी भूमिगत हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।