Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rajpal Yadav in Tihar Jail: Salman Khan helped Rajpal Yadav! Video goes viral | Check Bounce
{"_id":"69917d6a769f61e7660e76de","slug":"rajpal-yadav-in-tihar-jail-salman-khan-helped-rajpal-yadav-video-goes-viral-check-bounce-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajpal Yadav in Tihar Jail: Salman Khan ने की राजपाल यादव की मदद! Video हो रहा Viral| Cheque Bounce","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajpal Yadav in Tihar Jail: Salman Khan ने की राजपाल यादव की मदद! Video हो रहा Viral| Cheque Bounce
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: श्रुति Updated Sun, 15 Feb 2026 01:31 PM IST
चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों जेल में हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। वायरल वीडियो में राजपाल यादव सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव मीडिया से बात कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि जमानत मिली है, इस पर क्या कहना चाहेंगे? इसके जवाब में वह कहते हैं 'सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ उनके घर में बैठकर बहुत खुशी महसूस हुई। सलमान खान जैसे इंसान इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वह हमेशा लोगों की मदद करते हैं। हमने सलमान के साथ 10-12 फिल्में की हैं। अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं।'
आपको बता दें कि सलमान खान का ये वीडियो पुराना है। चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 05 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। तब से वह जेल में ही हैं। उनकी जमानत याचिका पर 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को सोमवार 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।