Hindi News
›
Video
›
India News
›
Sanjay Nirupam said- 'Arvind Kejriwal should immediately resign from his post'
{"_id":"65fe9d6404e05db0bd00aa23","slug":"sanjay-nirupam-said-arvind-kejriwal-should-immediately-resign-from-his-post-2024-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"संजय निरुपम बोले- 'अरविंद केजरीवाल को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संजय निरुपम बोले- 'अरविंद केजरीवाल को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए'
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 23 Mar 2024 02:44 PM IST
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार की शाम ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ा है, जिसपर बीजेपी हमलवार है। इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने भी अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा हैं। संजय निरुपम ने अपने ट्वीट में लिखा,"दिल्ली के शराब घोटाले की सच्चाई क्या है, इसका फ़ैसला अदालत को करना है। पर एक मुख्यमंत्री पर इस घोटाले में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। उनकी गिरफ़्तारी हुई है। वे कस्टडी में है और मुख्यमंत्री के पद से अभी तक चिपके हुए हैं? यह कैसी नैतिकता है? उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए। भारत की राजनीति में महज़ 11 साल पुरानी पार्टी राजनीति के पूरी तरह अनैतिक हो जाने की एक मिसाल पेश कर रही है। हम अपने-अपने राजनीतिक कुनबे के हिसाब से पूरी घटना पर स्टैंड ले रहे हैं,पर ख़तरा यह है कि केजरीवाल जी की अपनी कुरसी से चिपके रहने की ज़िद आगे जाकर भारतीय राजनीति को और खोखली कर देगी। इस ख़तरे को राजनीति से ऊपर उठकर भाँपने की आवश्यकता है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।