सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   See what the weather is like in your area.

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Wed, 03 Dec 2025 05:59 AM IST
See what the weather is like in your area.
दिल्ली–एनसीआर में सर्दी अब पूरी रफ्तार पकड़ती दिख रही है। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी का सीधा असर राजधानी के मौसम पर पड़ा है। मंगलवार और बुधवार की सुबह लोगों ने ठंडी हवाओं के बीच दिन की शुरुआत की। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में पारा और नीचे जा सकता है और कई इलाकों में कोल्ड वेव जैसी स्थिति भी बन सकती है।

बुधवार को दिल्ली का आसमान साफ रहने का अनुमान है, हालांकि सुबह के वक्त हल्का कोहरा कुछ हिस्सों में दृश्यता कम कर सकता है। दिन में चल रही तेज और ठंडी हवाएं तापमान में और गिरावट ला सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम लगभग 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राजधानी के कई इलाकों में हवा की रफ्तार इतनी ठंडी थी कि लोग दोपहर तक भी ऊनी कपड़ों में नजर आए।

मंगलवार को भी दिल्ली वालों ने सर्द सुबह का सामना किया। बादलों के हटने पर हल्की धूप निकली, जिससे कुछ राहत मिली, लेकिन ठंडक बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर भी ऊंचा रहा—अधिकतम 97 प्रतिशत और न्यूनतम 52 प्रतिशत। रिज क्षेत्र सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, लोधी रोड में 10, पालम में 11.2 और आया नगर में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में यह ठंड और बढ़ सकती है। पांच दिसंबर को हल्के बादल और सुबह घना नहीं तो हल्का कोहरा रहने की आशंका है। कुछ स्थानों पर ठंडी हवाओं के चलते कोल्ड वेव की स्थिति भी बन सकती है। छह और सात दिसंबर को भी आसमान में हल्के बादल रहेंगे और सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच और न्यूनतम 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

दिल्ली में पारा धीरे-धीरे नीचे खिसक रहा है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में यह 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जो इस सीजन की सबसे ठंडी सुबहों में से एक होगी। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सुबह–शाम बाहर निकलने पर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों के लिए यह ठंड चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

राजधानी में सर्दियों की असली दस्तक अब महसूस होने लगी है, और आने वाले दिनों में मौसम और सख्त होने का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

8th Pay Commission: DA Hike पर बड़ी खबर! पेंशनर्स और केंद्रीय कर्मचारियों को राहत!

02 Dec 2025

Imran Khan Death: पाकिस्तान में कर्फ्यू, जेल तोड़ने की तैयारी! आसिम मुनीर के छूटे पसीने

02 Dec 2025

Bihar Vidhansabha Session: प्रेम कुमार को नीतीश कुमार ने इस अंदाज में बिठाया, वीडियो वायरल

02 Dec 2025

Delhi Blast Update: दिल्ली धमाके का नेपाल-तुर्किए कनेक्शन, चैरिटी के नाम पर ISI का ये प्लान! | IB

02 Dec 2025

Bihar Vidhansabha 2025: कौन है बिहार की नई MLA विभा देवी जो नहीं पढ़ पाई हिंदी में शपथ?

02 Dec 2025
विज्ञापन

Bihar Vidhansabha Speaker: BJP के डॉ. प्रेम कुमार बने विधानसभा अध्यक्ष, 9 बार लगातार जीते।

02 Dec 2025

Sanchar Saathi App Explained: क्या Pegasus जैसा है संचार साथी एप? जानिए नए एप का सच

02 Dec 2025
विज्ञापन

Karnataka Congress Crisis: डीके शिवकुमार के साथ सिद्धारमैया की नाश्ते पर क्या हुई बात?

02 Dec 2025

Indigo Flight Emergency Landing: कुवैत से हैदराबाद जा रही फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी।

02 Dec 2025

Weather Update: दिल्ली-UP में कितना गिरा पारा, शीतलहो और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी। IMD Alert

02 Dec 2025

Putin India Visit 2025: अपने साथ भारत क्या-क्या ला रहे हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन?

02 Dec 2025

Maharashtra Civic Elections: पहले चरण का मतदान जारी,महायुति और MVA के बीच कड़ा मुकाबला।

02 Dec 2025

India Opened Airspace For Pak: पाक प्रोपेगैंडा फेल, श्रीलंका के लिए भारत ने पाक को दिया एयरस्पेस।

02 Dec 2025

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

02 Dec 2025

बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस का सफल कॉम्बैट-लॉन्च

02 Dec 2025

देखिए क्या कहती है आपकी राशि

02 Dec 2025

डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को नाश्ते पर बुलाया

02 Dec 2025

चंडीगढ़ में लॉरेंस के करीबी इंदरप्रीत पैरी की हत्या

02 Dec 2025

पीएम मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की बात, दिया मदद का भरोसा

02 Dec 2025

Parliament Winter Session: महंगाई का करंट! पान मसाला और गुटखा पर बड़ा फैसला

01 Dec 2025

Parliament Winter Session: कांग्रेस सांसद कुत्ता लेकर पहुंची संसद, फिर बीजेपी ने जो...

01 Dec 2025

Bengal SIR Update: EC के दफ्तर के बाहर BLO's का विरोध प्रदर्शन, हुआ खूब हंगामा | SIR Controversy

01 Dec 2025

डीएम साहब पहुंचे चपरासी के घर शादी समारोह में, थाम लिया माइक,फिर जो हुआ देखते रह गए लोग!

01 Dec 2025

धार में किसानों का महाआंदोलन, हजारों की तादाद में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। जानें किसानों की क्या मांग हैं

01 Dec 2025

MP के रायसेन जिले में बड़ा हादसा, पिपरिया रोड पर बना जर्जर पुल अचानक से गिरा, चार लोग घायल

01 Dec 2025

भाजपा ने शुरू की कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई, पूरे प्रदेश से जनसुनवाई में पहुंचे कार्यकर्ता

01 Dec 2025

BDO से विधायक बने गौतम कृष्ण दोस्त की गाड़ी से पहुंचे सदन, अलग अंदाज में पहुंचे विधानसभा

01 Dec 2025

पिता Dharmendra के निधन के बाद Sunny Deol का Social Media पर पहला Reaction | Hema Malini |Bobby Deol

01 Dec 2025

Akhilesh-Dimple Yadav ने PM Modi के तंज पर पूछ लिया तीखा सवाल, BLO की मौतों पर घेरा | SIR | Sansad

01 Dec 2025

Parliament Winter Session: खरगे पर गरमा गए जेपी नड्डा, राज्यसभा में भयंकर बवाल

01 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed