सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   three agricultural laws and the reason for their against

विस्तार से जानिए तीनों कृषि कानून और इनके विरोध की वजह

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Published by: प्रतीक्षा पांडे Updated Fri, 19 Nov 2021 04:01 PM IST
three agricultural laws and the reason for their against

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन किया और इस संबोधन में उन्होंने तीनों कृषि कानून को वापस लेने का ऐलान किया। आपको बता दें कि तीनों कृषि कानून के विरोध में कई राज्यों के किसान पिछले 1 साल से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 17 सितंबर को लोकसभा में पास हुए तीनों कृषि कानून क्या थे और क्यों उन्हें लेकर विवाद हो रहा था।

 

 आइए हम आपको बताते हैं विस्तार से पहला कानून था आवश्यक वस्तु संशोधन कानून 2020 इस कानून में अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेल, प्याज, आलू को आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटाने का प्रावधान किया गया था।  ऐसा माना जा रहा था कि इस कानून के प्रावधान से किसानों को सही मूल्य मिल सकेगा। इस कानून में 1955 में संशोधन किया गया था। इस कानून का मुख्य उद्देश्य आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी रोकना था।

 

 दूसरा कानून था कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य संवर्धन और सुविधा कानून 2020 इस कानून के तहत किसान एमपीएमसी यानी कृषि उत्पाद विपणन समिति के बाहर भी अपना उत्पाद या फसल भेज सकते थे। इस कानून के तहत देश में एक इको सिस्टम बनाया जाएगा जिसमें किसान और व्यापारी मंडी के बाहर भी अपनी फसल बेचने के लिए आजाद होंगे। नए कानून के मुताबिक किसानों या उनके खरीददारों को मंडियों में कोई फीस भी नहीं देनी होगी इस प्रावधान के तहत दो राज्यों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलता।

 

 अब बात करते हैं तीसरे कानून की कृषक कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार कानून 2020 इस कानून का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल की सही कीमत दिलवाना था। इसके तहत कोई किसान फसल उगाने से पहले किसी भी व्यापारी से समझौता कर सकता है। इस समझौते में फसल की कीमत तय हो जाएगी। कानून के मुताबिक किसान को फसल की डिलीवरी के समय दो तिहाई राशि का ही भुगतान करना था। बाकी पैसा व्यापारी को 30 दिन में देना होता था।


 अब चलिए आपको बताते हैं कि क्यों इन तीनों कृषि कानून का विरोध हो रहा था। दरअसल किसान संगठनों का आरोप था कि नए कानून से कृषि क्षेत्र में कॉरपोरेट और पूंजीपतियों का दबदबा बढ़ेगा। कॉरपोरेट हाथों में कृषि क्षेत्र जाने का डर किसानों को सता रहा था। नए बिल के मुताबिक सरकार आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पर नियंत्रण भी करती ऐसे में किसानों को डर था। नए कानून में जमाखोरी पर एक्शन भी लिया जा सकता था ।किसानों का कहना था कि इन कानूनों में यह साफ नहीं है कि मंडी के बाहर किसानों का न्यूनतम मूल्य उन्हें मिलेगा या नहीं। ऐसे में यह हो सकता था कि किसी फसल का ज्यादा उत्पादन होने पर व्यापारी किसानों से कम कीमत पर उसे खरीदे ।

एक बड़ा कारण यह भी बताया गया कि सरकार फसल के भंडारण की अनुमति दे रही थी लेकिन किसानों के पास इतने संसाधन नहीं होते कि वह बखूबी इसका भंडारण कर सकें इसलिए किसान और सरकारों के बीच बात नहीं बनी और लगातार किसान संगठन इन तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। फ़िलहाल प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से गुजारिश की है कि सभी आंदोलनकारी किसान वापस लौटें और इस शीतकालीन सत्र पर इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने पर चर्चा होगी।

 

1. आवश्यक वस्तु संशोधन कानून 2020 

अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेल, प्याज, आलू को आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटाने का प्रावधान

 

इस कानून के प्रावधान से किसानों को सही मूल्य मिल सकेगा

 

 मुख्य उद्देश्य आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी रोकना 


2.कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य संवर्धन और सुविधा कानून 2020 

 

 कृषि उत्पाद विपणन समिति के बाहर भी अपनी फसल भेज सकते थे

 

 किसानों या उनके खरीददारों को मंडियों में कोई फीस भी नहीं देनी होगी

 

इस प्रावधान के तहत दो राज्यों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलता


3.कृषक कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार कानून 2020


इस कानून का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल की सही कीमत दिलवाना

 

 किसान फसल उगाने से पहले किसी भी व्यापारी से समझौता कर सकता है

 

इस समझौते में फसल की कीमत पहले ही तय हो जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

देशभर में कार्तिक पूर्णिमा की धूम, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

19 Nov 2021

अरुणाचल प्रदेश: वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

18 Nov 2021

प्रदूषण पर जानिए दिल्ली में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

18 Nov 2021

सीबीआई और ईडी के निदेशकों के कार्यकाल बढ़ाने का मामला, अब रणदीप सुरजेवाला पहुंचे कोर्ट

18 Nov 2021

सपना चौधरी की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ की कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

18 Nov 2021
विज्ञापन

Coronavirus Update Today 18 Nov : जानिए चंद मिनटों में कोरोना वायरस से जुड़ी हर खबर

18 Nov 2021

Weather Report 18 November: क्या है आपके यहां के मौसम का हाल, देखिए अपडेट

17 Nov 2021
विज्ञापन

झांसी: राजनाथ सिंह ने हथियारों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

17 Nov 2021

'पीएम मोदी संग चल रहे सीएम शिवराज को बॉडीगार्ड ने टोका', कांग्रेस ने वायरल किया वीडियो

17 Nov 2021

कोरोना समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज ने लिया बड़ा फैसला, खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और कोचिंग

17 Nov 2021

कौन हैं कॉमेडियन वीर दास? जिनकी कविता 'टू इंडियाज' पर मचा बवाल

17 Nov 2021

कश्मीर राग पर भारत ने खोल दी पाकिस्तान की पोल, कहा खाली करें जम्मू-कश्मीर से अवैध कब्जा

17 Nov 2021

Coronavirus Update Today 17 Nov : जानिए चंद मिनटों में कोरोना वायरस से जुड़ी हर खबर

17 Nov 2021

प्रदूषण पर केंद्र सरकार सख्त, स्कूल-कॉलेज बंद, दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी ही करेंगे काम

17 Nov 2021

दीव में पैरासेलिंग का आनंद ले रहा जोड़ा हुआ हादसे का शिकार, अचानक रस्सी टूटने से समुद्र में गिरा, बाल-बाल बची जान

17 Nov 2021

चीन से तनाव के बीच 21 नवंबर को युद्धपोत INS विशाखापत्तनम नौसेना में होगा शामिल

16 Nov 2021

Weather Report 17 November: क्या है आपके यहां के मौसम का हाल, देखिए अपडेट

16 Nov 2021

कंगना का विवादास्पद पोस्ट: अब गांधीजी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

16 Nov 2021

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना की ताकत, मिराज-सुखोई-जगुआर विमानों ने किया टच डाउन

16 Nov 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सौंपा, देखिये क्या है एक्सप्रेसवे की खासियतें

16 Nov 2021

बिहार के लखीसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, सुशांत सिंह राजपूत के 6 रिश्तेदारों की मौत

16 Nov 2021

Coronavirus Update Today 16 Nov : जानिए चंद मिनटों में कोरोना वायरस से जुड़ी हर खबर

16 Nov 2021

Weather Report 16 November: क्या है आपके यहां के मौसम का हाल, देखिए अपडेट

15 Nov 2021

Srinagar Encounter: श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर

15 Nov 2021

चीन में एक बार फिर से लौट रहा है कोरोना, 1500 छात्र किए गए कैद समेत 10 बड़ी खबरें

15 Nov 2021

दुनिया के 10 प्रदूषित शहरों में दूसरे नंबर पर दिल्ली, देखिए बाकी शहरों का हाल

15 Nov 2021

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगाई

15 Nov 2021

आधी रात में सीएम चरणजीत चन्नी ने गड्ढे में गिरी गाय को बचाया, खुद दिखाते रहे टॉर्च

15 Nov 2021

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- एनसीआर में लगे लॉकडाउन तो हम भी तैयार

15 Nov 2021

Coronavirus Update Today 15 Nov : जानिए चंद मिनटों में कोरोना वायरस से जुड़ी हर खबर

15 Nov 2021
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed