Live
PAK-Afghanistan War LIVE: तोरखम सीमा पर पाकिस्तान-अफगानिस्तान में फिर झड़प, दोनों तरफ से भारी बमबारी
Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान पर तालिबान के हमले के बाद अब खुली जंग का एलान हो चुका है। पाकिस्तान की तरफ से काबुल और कंधार पर बमबारी की गई। पाकिस्तान ने ऑपरेशन 'गजब-लिल-हक' में 133 की मौत का दावा किया है। वहीं अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगान सैनिकों ने सीमा पर हमले तेज कर दिए हैं। ऐसे में पढ़ें पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष से जुड़े सभी अपडेट्स सबसे पहले अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में...
लाइव अपडेट
पाक-अफगान सीमा पर मोर्टार हमला, कैंप में अफरातफरी
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तोरखम के पास ओमारी कैंप में रात भर हुए एक मोर्टार हमले के बाद डरावना और अफरातफरी का माहौल है। समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए एक 65 वर्षीय व्यक्ति गंदर खान ने बताया, "बच्चे, महिलाएं और बूढ़े लोग भाग रहे थे। मैंने खून देखा, हमले में दो-तीन बच्चे और दो-तीन महिलाएं घायल हुईं।" एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि दहशत के कारण कई बच्चे लापता हो गए और लोग डर के मारे अपने कागज, पैसे और सहायता राशि तक छोड़कर भाग गए।पाक-अफगान संघर्ष: दोनों तरफ से भारी नुकसान का दावा
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर जारी संघर्ष को लेकर दोनों तरफ से बड़े दावे किए जा रहे हैं। विभिन्न समाचार एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा है कि लड़ाई में 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं, तालिबान सरकार ने अपने 8 लड़ाकों के मारे जाने और 11 के घायल होने की जानकारी दी है। तालिबान ने यह भी दावा किया है कि उसने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और दो सैन्य ठिकानों समेत 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, पाकिस्तान ने अपने केवल दो सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।रूस ने की हमले रोकने की अपील
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा विवाद पर रूस ने दोनों देशों से सीमा पार हमले तुरंत रोकने की अपील की है। रूसी विदेश मंत्रालय के हवाले से RIA न्यूज एजेंसी ने बताया कि रूस ने कहा है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अपने मतभेदों को कूटनीति के जरिए सुलझाएं।पाकिस्तान-अफगानिस्तान तोरखम बॉर्डर पर फिर हिंसक झड़प
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के तोरखम बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच एक बार फिर हिंसक झड़प शुरू हो गई है। न्यूज एजेंसी एएफपी के पत्रकारों ने जानकारी दी है कि शुक्रवार सुबह से सीमा पर गोलीबारी और गोलाबारी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले अफगान की तरफ से गोलाबारी की गई, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी।अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर जंग, भीषण गोलीबारी जारी
अफगानिस्तान-पाकिस्तान के तोरखम बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच भीषण गोलीबारी और गोलाबारी जारी है। न्यूज एजेंसी एएफपी के पत्रकारों ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही सीमा पर अफगानिस्तान की तरफ से गोलाबारी की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद झड़पें फिर से शुरू हो गईं। इस लड़ाई में सीमा के पास बने ओमारी कैंप को भी निशाना बनाया गया, जिससे लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। एक चश्मदीद के मुताबिक, हमले में कई बच्चे और महिलाएं घायल हुई हैं।ईरान ने की मध्यस्थता की पेशकश
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इस्लामाबाद और काबुल के बीच बातचीत को सुविधाजनक बनाने में मदद की पेशकश की है। एक्स पर एक पोस्ट में ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा, 'रमजान के पवित्र महीने में, जो आत्मसंयम और एकजुटता को मजबूत करने का महीना है, यह उचित है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान अच्छे पड़ोसी संबंधों के ढांचे के भीतर और संवाद के मार्ग के माध्यम से अपने मौजूदा मतभेदों का प्रबंधन और समाधान करें।"अराघची ने आगे कहा,'इस्लामिक गणराज्य ईरान दोनों देशों के बीच संवाद को सुगम बनाने और समझ और सहयोग को मजबूत करने में किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।' पिछले साल कतर ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच युद्धविराम कराने में मध्यस्थता की थी, और सीमा पर छिटपुट उल्लंघन की घटनाओं के बावजूद यह व्यवस्था काफी हद तक कायम रही।
पाकिस्तान ने निशाना बनाए गए ठिकानों की सूची जारी की
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद के सरकारी प्रसारक पाकिस्तान टीवी ने दावा किया है कि हालिया हमलों में तालिबान के कई ठिकाने 'नष्ट' कर दिए गए हैं। साथ ही सूची भी जारी की है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।- वली खान सेक्टर में तालिबान की एक चौकी पर हमले की खबर।
- शावल सेक्टर के पास पक्तिका में एक अन्य चौकी को निशाना बनाया।
- बाजौर क्षेत्र में तालिबान के ठिकानों को भी नष्ट करने का दावा।
- अंगूर अड्डा में स्थित चौकियों को प्रभावित स्थानों की सूची में शामिल।
पाकिस्तानी जेट विमानों की गश्त
पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमलों के बाद पाकिस्तानी वायु सेना के जेट विमान अफगानिस्तान के कंधार के आसमान में गश्त कर रहे हैं। पाकिस्तान के डॉन अखबार ने सरकारी प्रसारक पीटीवी न्यूज के हवाले से बताया कि हमले किए जाने के बाद हवाई गश्त शुरू हुई।पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग: घायलों का अस्पताल में इलाज
पाकिस्तान के काबुल में हवाई हमलों के बाद घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए एक वीडियो सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर वीडियो साझा किया है।VIDEO | Airstrikes hit Afghan capital Kabul, hours after launches cross-border attack on Pakistan.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2026
Pakistan carried out airstrikes in Kabul and two other Afghan provinces early Friday, Afghanistan's government spokesman said, hours after Afghanistan launched a cross-border… pic.twitter.com/HhYPY4vAlf