Live
PAK-Afghanistan War LIVE: तालिबान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, इस्लामाबाद के पास आर्मी कैंप को ड्रोन से उड़ाया
{"_id":"69a0fe658dc885639a06ac68","slug":"pakistan-afghanistan-war-news-pakistan-declared-open-war-against-afghanistan-2026-02-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"PAK-Afghanistan War LIVE: तालिबान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, इस्लामाबाद के पास आर्मी कैंप को ड्रोन से उड़ाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Love Gaur
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान पर तालिबान के हमले के बाद अब खुली जंग का एलान हो चुका है। पाकिस्तान की तरफ से काबुल और कंधार पर बमबारी की गई। पाकिस्तान ने ऑपरेशन 'गजब-लिल-हक' में 133 की मौत का दावा किया है। वहीं अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगान सैनिकों ने सीमा पर हमले तेज कर दिए हैं। ऐसे में पढ़ें पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष से जुड़े सभी अपडेट्स सबसे पहले अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में...
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच खुली जंग का एलान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
03:33 PM, 27-Feb-2026
तालिबान का ड्रोन हमले का दावा, पाकिस्तान ने नकारा
पाकिस्तान में अफगान तालिबान ने ड्रोन से हवाई हमले करने का दावा किया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय और एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से सफल हवाई हमले किए हैं। वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि आतंकियों ने ड्रोन का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें एंटी-ड्रोन सिस्टम से मार गिराया गया और इसमें किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।03:09 PM, 27-Feb-2026
तालिबान का ड्रोन हमला नाकाम, सभी मार गिराए
पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी तालिबान ने ड्रोन से हमले करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि सभी ड्रोन को मार गिराया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।01:57 PM, 27-Feb-2026
पाक-अफगान सीमा पर मोर्टार हमला, कैंप में अफरातफरी
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तोरखम के पास ओमारी कैंप में रात भर हुए एक मोर्टार हमले के बाद डरावना और अफरातफरी का माहौल है। समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए एक 65 वर्षीय व्यक्ति गंदर खान ने बताया, "बच्चे, महिलाएं और बूढ़े लोग भाग रहे थे। मैंने खून देखा, हमले में दो-तीन बच्चे और दो-तीन महिलाएं घायल हुईं।" एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि दहशत के कारण कई बच्चे लापता हो गए और लोग डर के मारे अपने कागज, पैसे और सहायता राशि तक छोड़कर भाग गए।01:14 PM, 27-Feb-2026
पाक-अफगान संघर्ष: दोनों तरफ से भारी नुकसान का दावा
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर जारी संघर्ष को लेकर दोनों तरफ से बड़े दावे किए जा रहे हैं। विभिन्न समाचार एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा है कि लड़ाई में 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं, तालिबान सरकार ने अपने 8 लड़ाकों के मारे जाने और 11 के घायल होने की जानकारी दी है। तालिबान ने यह भी दावा किया है कि उसने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और दो सैन्य ठिकानों समेत 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, पाकिस्तान ने अपने केवल दो सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।12:59 PM, 27-Feb-2026
रूस ने की हमले रोकने की अपील
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा विवाद पर रूस ने दोनों देशों से सीमा पार हमले तुरंत रोकने की अपील की है। रूसी विदेश मंत्रालय के हवाले से RIA न्यूज एजेंसी ने बताया कि रूस ने कहा है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अपने मतभेदों को कूटनीति के जरिए सुलझाएं।12:28 PM, 27-Feb-2026
पाकिस्तान-अफगानिस्तान तोरखम बॉर्डर पर फिर हिंसक झड़प
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के तोरखम बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच एक बार फिर हिंसक झड़प शुरू हो गई है। न्यूज एजेंसी एएफपी के पत्रकारों ने जानकारी दी है कि शुक्रवार सुबह से सीमा पर गोलीबारी और गोलाबारी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले अफगान की तरफ से गोलाबारी की गई, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:25 PM, 27-Feb-2026
अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर जंग, भीषण गोलीबारी जारी
अफगानिस्तान-पाकिस्तान के तोरखम बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच भीषण गोलीबारी और गोलाबारी जारी है। न्यूज एजेंसी एएफपी के पत्रकारों ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही सीमा पर अफगानिस्तान की तरफ से गोलाबारी की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद झड़पें फिर से शुरू हो गईं। इस लड़ाई में सीमा के पास बने ओमारी कैंप को भी निशाना बनाया गया, जिससे लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। एक चश्मदीद के मुताबिक, हमले में कई बच्चे और महिलाएं घायल हुई हैं।10:57 AM, 27-Feb-2026
ईरान ने की मध्यस्थता की पेशकश
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इस्लामाबाद और काबुल के बीच बातचीत को सुविधाजनक बनाने में मदद की पेशकश की है। एक्स पर एक पोस्ट में ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा, 'रमजान के पवित्र महीने में, जो आत्मसंयम और एकजुटता को मजबूत करने का महीना है, यह उचित है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान अच्छे पड़ोसी संबंधों के ढांचे के भीतर और संवाद के मार्ग के माध्यम से अपने मौजूदा मतभेदों का प्रबंधन और समाधान करें।"अराघची ने आगे कहा,'इस्लामिक गणराज्य ईरान दोनों देशों के बीच संवाद को सुगम बनाने और समझ और सहयोग को मजबूत करने में किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।' पिछले साल कतर ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच युद्धविराम कराने में मध्यस्थता की थी, और सीमा पर छिटपुट उल्लंघन की घटनाओं के बावजूद यह व्यवस्था काफी हद तक कायम रही।
10:53 AM, 27-Feb-2026
पाकिस्तान ने निशाना बनाए गए ठिकानों की सूची जारी की
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद के सरकारी प्रसारक पाकिस्तान टीवी ने दावा किया है कि हालिया हमलों में तालिबान के कई ठिकाने 'नष्ट' कर दिए गए हैं। साथ ही सूची भी जारी की है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।- वली खान सेक्टर में तालिबान की एक चौकी पर हमले की खबर।
- शावल सेक्टर के पास पक्तिका में एक अन्य चौकी को निशाना बनाया।
- बाजौर क्षेत्र में तालिबान के ठिकानों को भी नष्ट करने का दावा।
- अंगूर अड्डा में स्थित चौकियों को प्रभावित स्थानों की सूची में शामिल।
10:52 AM, 27-Feb-2026