Afghanistan: पाकिस्तान ने आंतकवाद को बनाया पैसे कमाने का जरिया, कई प्रॉक्सी भी बनाए- अफगान सांसद सोलेमानखिल
अफगान निर्वासित सांसद मरियम सोलेमानखिल ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने, तालिबान और प्रॉक्सी समूह बनाने तथा अफगान क्षेत्रों पर हमलों से अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया।
विस्तार
अफगानिस्तान की निर्वासित सांसद मरियम सोलेमानखिल ने पाकिस्तान पर आंतकवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। सांसद का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद का व्यपार करता है। वह तालिबान और कई प्रॉक्सी समूह तैयार कर रहा है, जो दोंनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण इस्लामाबाद के खिलाफ हो गए हैं।
एएनआई के साथ की गई बातचीत में सोलेमानखिल ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के द्वारा किए गए हवाई हमलों की आलोचना की। इसे उन्होंने अफगान परिवारों के लिए बहुत बुरा बताया। उन्होंने इस्लामाबाद के आतंकवादियों को निशाना बनाने के के दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमले के बावजूद इस्लामाबाद ने किसी भी मशहूर आतंकी के मारे जाने का कोई सबूत नहीं दिया है।
सोलेमानखिल ने पाकिस्तान के प्रशासन पर भी निशाना साधा। उन्होंने सरकार के साथ लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आंतकी समूहों के संबंध बताए। साथ ही इन रिशतों को कैंसर बताया। साथ ही अल-कायदा लीडर ओसामा बिन लादेन को पनाह देने के लिए भी निशाना साधा।
सोलईमानखिल ने कहा, "मेरे अपने पैतृक गांव बरमल, पक्तिका पर हमला हुआ, और यह पहली बार नहीं है। हर बार जब पाकिस्तान एयरस्ट्राइक करता है, तो वे दावा करते हैं कि वे आतंकवादियों को मार रहे हैं। मैंने अभी तक एक भी ऐसे व्यक्ति का नाम नहीं सुना है जिसे उन्होंने सच में मारा हो। लेकिन वे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के नेताओं के साथ बैठते हैं। उन्होंने ओसामा बिन लादेन को पनाह दी थी। ख्वाजा आसिफ ने माना कि अमेरिका ने तालिबान को पनाह देने, ट्रेनिंग देने और समर्थन करने के लिए उनका इस्तेमाल किया था। उनके पास क्वेटा शूरा और मिरामशाह शूरा थे।"
आगे उन्होंने कहा "उन्होंने इसे प्रॉक्सी बनाया और आतंकवाद को व्यापार बनाया। पाकिस्तान की नींव अफगानिस्तान को अस्थिर करने पर आधारित है। उन्होंने कहा, "यह बहुत दुख की बात है, लेकिन वे इस इलाके की परेशानी हैं। वे इस इलाके के लिए कैंसर हैं।
सोलईमानखिल ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि पूरी आईएसआई तालिबान के खिलाफ है। मुझे लगता है कि जड़ें बहुत गहरी हैं। मुझे ऐसा लगता है, एक भी तालिबान क्यों नहीं मरा? मुझे तालिबान का एक भी नेता दिखाओ जो मारा गया हो। लड़ाई पश्तून इलाकों में हो रही है। पश्तून और बलूच मर रहे हैं। क्या आपको कोई पंजाबी मरता हुआ दिख रहा है? मैं जंग का समर्थक नहीं हूँ, लेकिन मुझे तो सिर्फ़ अफ़गान इलाकों में जंग होती दिख रही है।