सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China appeals for ceasefire between Pakistan Afghanistan amid rising military tensions China foreign ministry

Pakistan-Afghanistan Clash: पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव सुलझाने के लिए आगे आया चीन, शांति बनाए रखने की अपील की

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 27 Feb 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई है। चीनी विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों से तुरंत युद्धविराम (सीजफायर) करने और बातचीत से विवाद सुलझाने की अपील की है। चीन ने कहा वह इस मामले में मध्यस्थता करने को भी तैयार है ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे।

China appeals for ceasefire between Pakistan Afghanistan amid rising military tensions China foreign ministry
माओ निंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

चीन ने शुक्रवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान से तुरंत युद्धविराम करने की अपील की है। चीन ने दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य टकराव पर गहरी चिंता जताई है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन इस स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
Trending Videos


चीन ने क्या कहा?
माओ निंग ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान करीबी पड़ोसी हैं। ये दोनों ही देश चीन के भी पड़ोसी और अच्छे दोस्त हैं। चीन इस टकराव के कारण हुई मौतों से बहुत दुखी है। उन्होंने साफ किया कि चीन हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है। चीन ने कहा दोनों पक्ष शांति और संयम से काम लें। उन्हें आपसी बातचीत से अपने मतभेदों को सुलझाए। चीन ने अपील की है कि हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए जल्द से जल्द सीजफायर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PAK-Afgan War: 'अब दमा-दम मस्त कलंदर होगा', अफगानिस्तान को पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की धमकी; खुली जंग का एलान

शांति बनाए रखने की अपील की
चीनी प्रवक्ता के अनुसार, तनाव कम करना दोनों देशों और वहां के लोगों के हित में है। इससे पूरे इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहेगी। माओ ने यह भी बताया कि चीन अपने स्तर पर दोनों देशों के मध्य बीच-बचाव की कोशिश कर रहा है। चीन हालात सुधारने और रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने को तैयार है। जब उनसे पूछा गया कि क्या चीन अपने नागरिकों और कंपनियों को वहां से निकालने या उड़ानें बंद करने पर विचार कर रहा है, तो उन्होंने कहा कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। चीन अपने नागरिकों को हर जरूरी मदद देगा।

क्या है मामला?
चीन एक विशेष तीन-पक्षीय व्यवस्था के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जुड़ा रहता है। वह समय-समय पर बैठकें करता है ताकि दोनों देशों के मतभेद दूर हो सकें। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' और 'बलूच लिबरेशन आर्मी' जैसे गुट कर रहे हैं। वहीं, अफगान तालिबान इन आरोपों को गलत बताता है। अफगानिस्तान का कहना है कि पाकिस्तानी सेना की हवाई कार्रवाई और आक्रामक रुख के कारण लड़ाई बढ़ रही है। चीन इन विवादों को खत्म कराकर क्षेत्र में अपना प्रभाव और शांति बनाए रखना चाहता है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed