सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   afghanistan defense shares video of wreckage of pakistan s us made f 16 India operation sindoor IAF

Afghanistan: क्या तालिबान ने मार गिराया पाकिस्तान का एफ-16? वीडियो में जलता दिखा अमेरिकी लड़ाकू विमान का मलबा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 27 Feb 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद को लेकर लंबे समय से तनातनी जारी है। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए थे, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। अफगान सैनिकों ने सीमा पर पाकिस्तानी चौकियों पर हमला कर उन पर कब्जा कर लिया। इससे भड़के पाकिस्तान जंग का एलान कर दिया है।

afghanistan defense shares video of wreckage of pakistan s us made f 16 India operation sindoor IAF
एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ हवाई हमलों के बाद शुक्रवार को जंग का एलान कर दिया। इस बीच तालिबान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान का एक अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-16 मार गिराया है। अफगानिस्तान डिफेंस नाम के एक सोशल मीडिया हैंडल ने एक जलते हुए एफ-16 विमान के मलबे का वीडियो साझा किया है।
Trending Videos


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस लड़ाकू विमान के पिछले हिस्से में एक छोटा पाकिस्तानी झंडा बना हुआ है। इसके साथ ही विमान पर '85510' नंबर लिखा दिखाई दे रहा है। अमर उजाला इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 132 साल पुराना 'डूरंड लाइन' विवाद: क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान के हालिया तनाव की है मुख्य वजह? 10 बड़ी बातें

एफ-16 को भारतीय वायुसेना भी चटा चुकी है धूल
बीते कुछ वर्षों में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ हवाई लड़ाइयों में दो या दो से ज्यादा पाकिस्तानी एफ-16 विमानों को मार गिराया है। विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तानी शस्त्रागर का अहम हिस्सा माना जाने वाला एफ-16 लड़ाकू विमान केवल नाम का ही खतरनाक है। 
  यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब पाकिस्तान की ओर से काबुल और कंधार पर हवाई हमले किए गए हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में आतंकी संगठनों के खिलाफ ऑपरेशन 'गजब-लिल-हक' चलाया है। पाकिस्तान का दावा है कि उसने हमलों में 133 आतंकियों को ढेर किया है। वहीं, इन हमलों के बाद अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगान सैनिकों ने सीमा पर हमले तेज कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Iran: 'जो होना है, वह हमने बता दिया', यूरेनियम संवर्धन पर ईरानी विदेश मंत्री अराघची की अमेरिका को दो टूक

आतंकी संगठनों को पनाह देने पर भिड़े पाकिस्तान-तालिबान
पाकिस्तान ने कहा है कि उसके हवाई हमले गुरुवार रात को अफगान बलों द्वारा पाकिस्तानी सीमा सैनिकों पर किए गए हमले के जवाब में हैं। इन हमलों को तालिबान सरकार ने पहले हुए घातक हवाई हमलों का प्रतिशोध बताया है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में हमले करने वाले आतंकवादी समूहों के खिलाफ कुछ नहीं किया है, जिसे तालिबान सरकार ने नकार दिया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed