Hindi News
›
Video
›
India News
›
Today's Weather: UP Monsoon Update; alerts issued for these states too! IMD Weather Forecast | Storm
{"_id":"6a3f4c54be4ebb442802bfc8","slug":"today-s-weather-up-monsoon-update-alerts-issued-for-these-states-too-imd-weather-forecast-storm-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mausam: UP का Monsoon Update, इन राज्यों में भी Alert जारी! IMD Weather Forecast । Storm","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aaj Ka Mausam: UP का Monsoon Update, इन राज्यों में भी Alert जारी! IMD Weather Forecast । Storm
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sat, 27 Jun 2026 09:36 AM IST
Link Copied
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने का अनुमान है, तो दूसरी ओर पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है। अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ ने तबाही मचा दी है, जबकि झारखंड और ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी करते हुए लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 28 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पूर्वी राजस्थान में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने और स्थानीय स्तर पर जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी और रुक-रुक कर बारिश हुई। मशोबरा में सबसे ज्यादा 35 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य में अगले छह दिनों तक बारिश जारी रहने और 1 तथा 2 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
मानसून भी लगातार आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा अरब सागर से सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी तक पहुंच चुकी है। अगले तीन से चार दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई अन्य इलाकों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इससे खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आने और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
बारिश के बीच कई राज्यों से दुखद घटनाएं भी सामने आई हैं। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में फुटबॉल खेल रहे दो युवकों की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं ओडिशा के बौध जिले में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो नाबालिग लड़के आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई।
उधर, अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले में अचानक आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बाढ़ में एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवक संयुक्त रूप से खोज अभियान चला रहे हैं। बाढ़ के कारण जिले का संपर्क राज्य के अन्य हिस्सों से फिलहाल कटा हुआ है।
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि संभावित बारिश वाले क्षेत्रों में खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था रखें, पकी फसलों की कटाई जल्द पूरी करें और फिलहाल उर्वरक व कीटनाशकों का छिड़काव टाल दें। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।