Hindi News
›
Video
›
India News
›
When will Captain Amarinder Singh return to Congress? | Rahul Gandhi | Punjab Congress | Amit Shah
{"_id":"6a2511e1426e5c6b9b059506","slug":"when-will-captain-amarinder-singh-return-to-congress-rahul-gandhi-punjab-congress-amit-shah-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अमरिंदर सिंह कब करेंगे कांग्रेस में वापसी? | Rahul Gandhi | Punjab Congress | Amit Shah","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैप्टन अमरिंदर सिंह कब करेंगे कांग्रेस में वापसी? | Rahul Gandhi | Punjab Congress | Amit Shah
Video Desk Amar Ujala Published by: Anjali Updated Sun, 07 Jun 2026 12:08 PM IST
Link Copied
साल 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं... एक तरफ जहां सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से लग गई हैं... चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ कैप्टन अमरिंदर को लेकर राज्य का राजनीति पारा हाई होता जा रहा है.. खबर है कि कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस में वासपी कर सकते हैं... हालांकि ये सवाल क्यों उठ रहे हैं... क्या कैप्टन अमरिंदर का भाजपा से कोई मतभेद चल रहा है.. कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं... कैप्टन अमरिंदर की अमित शाह से मुलाकात में क्या बात हुई... कैप्टन अमरिंदर ने राहुल गांधी की तारीफ क्यों की.. और कांग्रेस नेता ने क्यों कहा कि कैप्टन अमरिंदर की वापसी को लेकर जानकारी राहुल गांधी के पास है.. इन सबको जानने के लिए देखिए इस वीडियो को अंत तक...
दरअसल पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की अटकलों पर सियासत गरमा गई है। कैप्टन ने कुछ दिन पहले भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी की प्रशंसा की थी। इसके बाद से उनके घर वापसी की खबरें जोर पकड़ने लगी हैं...
हालांकि कैप्टन अमरिंदर के कांग्रेस में वापसी की खबर सिर्फ अफवाहों या आशंकाओं तक ही सीमित नहीं रही बल्कि पिछले दिनों हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बयान भी दिया था कि कांग्रेस छोड़ भाजपाई बन चुके पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके संपर्क में हैं... हालांकि बयान देने के अगले दिन हुड्डा ने इसका खंडन भी कर दिया था। इसके बाद से कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की अटकलों को और हवा मिल गई थी...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।