{"_id":"68b833b8c4518b9f250e21ae","slug":"danger-of-flood-in-mathura-yamuna-water-entered-the-ashrams-of-vrindavan-up-floods-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mathura में बाढ़ का खतरा, Vrindavan के आश्रमों में घुसा यमुना का पानी | UP Floods","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
Mathura में बाढ़ का खतरा, Vrindavan के आश्रमों में घुसा यमुना का पानी | UP Floods
Video Desk, Amar Ujala Published by: ऋतिक सुमन Updated Wed, 03 Sep 2025 05:55 PM IST
यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर वृंदावनवासियों और श्रद्धालुओं के लिए खतरे का संकेत बनता जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के चलते यमुना का प्रवाह विकराल रूप ले चुका है। इसका सीधा असर वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा पर पड़ा है, जहां घुटनों तक पानी भर चुका है। कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए प्रशासन ने आज एकादशी से होने वाली परिक्रमा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। यमुना इन दिनों अपने विकराल रूप में है। उसका रौद्र रूप देखकर जहां एक ओर क्षेत्रीय लोग परेशान हैं, तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन पूरी सतर्कता बरते हुए है। वृंदावन में यमुना का पानी अब तक निचली कॉलोनियों में उफन रहा था, लेकिन अब दर्जनभर कॉलोनियों तक पहुंच गया है। परिक्रमा मार्ग में भी घुटनों तक पानी भर गया है। कालीदह की ओर से बिहारीजी और केसी घाट जाने वाले मार्ग पर सड़क जलमग्न हो रही है। प्रशासन ने हालातों को देखते हुए एकादशी के दिन लगने वाली परिक्रमा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। वहीं यहां के अलावा यहां से सटी कॉलोनियों में घरों में पानी भर गया है। यमुना का पानी धीरे-धीरे रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर चुका है, जिससे स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। यमुना के पानी को देखते हुए लोगों ने अपने मकानों को खाली कर दिया है। लोग अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले गए हैं। निगम की ओर से कई अस्थायी ठिकाने बनाए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने यमुना में नाव संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में नाव चलाना कानून का उल्लंघन माना जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वृंदावन के केसी घाट पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिवन जैन और सीओ सदर संदीप सिंह ने नाविकों से बातचीत कर नावों के संचालन को बंद कर दिया गया। वहीं घाटों को पहले ही श्रद्धालुओं के लिए बंद किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।