{"_id":"6a365ea07c8cf1fcef0e4849","slug":"video-aam-aadmi-partys-protest-against-shiromani-akali-dal-in-moga-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मोगा में शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज मोगा के जोगिंदर चौक में शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ विशाल रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में मोगा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कथित फर्जी वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पंजाब महिला विंग के प्रधान और मोगा विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से एक फर्जी वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की कोशिश की है, लेकिन सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि किसी भी होटल में धार्मिक तस्वीर नहीं लगा रहते हे सबको पता हे जो वायरल वीडियो हे बो एक होटल की हे । उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल पहले भी ऐसे मामलों में माफी मांग चुका है, लेकिन फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। विधायक ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ पंजाब के जनता खड़ी है और विपक्ष धर्म को राजनीति से जोड़कर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की साजिश रच रहा है, जिसे पंजाब के लोग सफल नहीं होने देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।