{"_id":"6a0614bedafadced94026fb6","slug":"video-excavation-of-garai-river-begins-rejuvenation-project-worth-664-lakh-underway-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गड़ई नदी की खोदाई शुरू, 664 लाख रुपये से होगा कायाकल्प; VIDEO","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
गड़ई नदी की खोदाई शुरू, 664 लाख रुपये से होगा कायाकल्प; VIDEO
चंदौली जनपद से होकर गुजरने वाली गड़ई नदी के कायाकल्प और जीर्णोद्धार का कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। रमेश जायसवाल ने विधिवत पूजा-पाठ कर परियोजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य किसानों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना और फसलों को नुकसान से बचाना है।
भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ‘एक जनपद, एक नदी’ अभियान के तहत नदियों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी क्रम में सिंचाई विभाग के बंधी प्रखंड द्वारा 37 किलोमीटर तक नदी की खुदाई और सिल्ट सफाई कराई जाएगी। इस कार्य के लिए 664.43 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
जिला परियोजना अधिकारी एवं जिला गंगा समिति के दर्शन निषाद ने बताया कि गड़ई नदी विंध्य पर्वत श्रृंखला से निकलकर डोंगिया, अहरौरा और हुसैनपुर जलाशयों से होते हुए लगभग 60.1 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसके बाद यह चंद्रप्रभा नदी में मिलती है, जो आगे चलकर कर्मनाशा नदी में समाहित हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।