ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
भारतीय सेना का पाकिस्तान को करारा जवाब, सेना ने मार गिराए पांच पाक सैनिक, कई पाकिस्तानी पोस्ट तबाह
सेना ने मार गिराए ‘पाक’ के पांच सैनिक
2
भांग, ठंडई के साथ चढ़ी काशी में होली की मस्ती, लुत्फ उठाने पहुंचे विदेशी सैलानी, देशभर में दिख रही है होली धूम
होली की शुभकामनाएं!
3
अयोध्या राममंदिर मुद्दे पर श्री श्री रविशंकर के सुलह फार्मूला पर रार, बीजेपी नेता विनय कटियार बोले- सुलह फार्मूला नहीं है मंजूर, अयोघ्या में बनेगा सिर्फ राम मंदिर, मस्जिद नहीं
श्री श्री रविशंकर के सुलह फार्मूला पर रार
4
मेरठ में महज 500 रुपये के लिए बड़ा ‘कांड’, सनकी ने मां-बेटे पर बरसांई गोलियां, महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मेरठ: 500 रुपये के लिए ‘कांड’
5
कन्नौज में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प के बाद और बढ़ी बात, पुलिस ने दिखाया तांडव, खौफ से लोगों ने किया पलायान, पति-पत्नी के बीच मारपीट से शुरू हुआ था विवाद
कन्नौज में पुलिस का खौफ!
6
PNB Scam मामले में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर ED का शिकंजा टाइट, 1217 करोड़ रुपये की संपत्ति की अटैच
नीरव, मेहुल की 1217 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच
7
बैंक का पैसा लेकर भागने वालों पर नया कानून बनाने जा रहा है सरकार, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली बोले- जब्त होगी बैंक का पैसे लेकर भागने वालों की देश-विदेश की संपत्ति
बैंक को ठगने वालों के लिए नया कानून
8
अमर उजाला टीवी पर देखिए नेत्रहीनों के लिए वरदान साबित होने वाली ऐप, बिना देखे भी एप के जरिए खुद कर सकते हैं अपना काम
मोबाइल ऐप देगी नेत्रहीनों को ‘नजर’
9
एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के फाइनल में 2-3 से हारी विनेश फोगाट, रजत पदक से करना पड़ा संतोष, चीन की चून ली से था मुकाबला
एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप: विनेश को मिला रजत पदक
10
भांजे मोहित मारवाह की शादी के बाद भी श्रीदेवी के दुबई में रुकने पर खड़े होने वाले सवालों पर विराम, रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी पेंटिंग की नीलामी के लिए दुबई में रुकी थीं श्रीदेवी
...इसीलिए दुबई में रुकी थीं श्रीदेवी!