{"_id":"6abcaf12fdb78124f008a787","slug":"video-report-of-a-threat-to-chief-khalsa-diwan-school-in-amritsar-panic-ensues-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के चीफ खालसा दीवान स्कूल को धमकी की सूचना, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के चीफ खालसा दीवान स्कूल को धमकी की सूचना, मची अफरा-तफरी
चीफ खालसा दीवान की ओर से संचालित श्री गुरु हरिकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्कूल प्रबंधन ने अचानक छुट्टी घोषित कर अभिभावकों को बच्चों को तुरंत घर ले जाने के लिए संदेश भेजे। स्कूल के बाहर बच्चों को लेने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे अभिभावकों को स्कूल के व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से संदेश भेजे गए और कुछ को फोन भी किए गए। संदेश में स्पष्ट कारण बताए बिना केवल आपात स्थिति का हवाला देते हुए बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए कहा गया। इसके बाद अभिभावकों में चिंता बढ़ गई और स्कूल के बाहर भीड़ जुटने लगी।
इस बीच, कुछ अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच चर्चा रही कि स्कूल प्रबंधन को कथित तौर पर पैसों से संबंधित धमकी भरा संदेश मिला है। चर्चा के मुताबिक, मांग पूरी नहीं करने पर स्कूल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विद्यार्थी रमणदीप सिंह ने बताया कि शिक्षकों ने बच्चों को किसी तरह की डराने वाली बात नहीं बताई और केवल अभिभावकों को बुलाने के लिए कहा।
फिलहाल स्कूल प्रबंधन या पुलिस की ओर से धमकी की प्रकृति और स्रोत को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की जानकारी है। सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।