{"_id":"6ab1f8d461ee142b9b02a19c","slug":"video-food-safety-department-raids-banana-and-papaya-stall-at-ferozepur-vegetable-market-papayas-destroyed-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर सब्जी मंडी में केले-पपीते के स्टोर पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा, पपीते नष्ट किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर सब्जी मंडी में केले-पपीते के स्टोर पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा, पपीते नष्ट किए
फिरोजपुर शहर की सब्जी मंडी में कच्चे केले और पपीते को पकाकर बेचने की प्रक्रिया को लेकर फूड सेफ्टी विभाग ने छापामारी की। किसी केमिकल चीज से पपीते पकाएं जा रहे थे, जिन्हें नष्ट किया गया।
बता दें कि मंडी में कई कोल्ड स्टोरों के माध्यम से कच्चे केले लाकर उन्हें पकाने के बाद बाजार में बिक्री के लिए भेजा जाता है। इसी तरह कच्चे पपीते को भी पकाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है।
हाल ही में हुई जांच के दौरान कुछ स्टोरों में फूड सेफ्टी लाइसेंस की स्थिति स्पष्ट नहीं होने की बात सामने आई। फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव खोसला ने भी बातचीत के दौरान मंडी में लाइसेंस संबंधी कमी होने की बात स्वीकार की। अधिकारियों ने स्टोर संचालकों को आवश्यक लाइसेंस बनवाने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
जांच के दौरान पपीता पकाने के लिए पुड़ियों के इस्तेमाल और उनके साथ अखबार के कागज लगाए जाने की बात भी सामने आई। अधिकारियों के अनुसार इस प्रक्रिया को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं हो सकती हैं। हालांकि इसके वास्तविक प्रभाव के संबंध में आधिकारिक जांच और लैब रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
स्टोरों में सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। कुछ स्थानों पर शौचालय के आसपास दुर्गंध और साफ-सफाई की कमी की बात सामने आई। वहीं, काम करने वाले कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र और स्वास्थ्य जांच संबंधी रिकॉर्ड भी जांच का विषय बने हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।