Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar Dispute Turns Violent Allegations Against Abhishek Usman Husband Of Sufi Singer Jyoti Nooran
{"_id":"6a225c7ec4d894523f010534","slug":"video-jalandhar-dispute-turns-violent-allegations-against-abhishek-usman-husband-of-sufi-singer-jyoti-nooran-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में कार निकालने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में कार निकालने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान पर आरोप
जालंधर के वेरका मिल्क प्लांट चौक में वीरवार देर रात कार निकालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद में सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान और उनके साथियों का एक राहगीर तथा उसके बेटे के साथ झगड़ा हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित सतिंदर पाल, निवासी कालिया कॉलोनी, ने आरोप लगाया कि वह अपनी कार से वेरका मिल्क प्लांट की ओर जा रहे थे और उन्होंने इंडिकेटर भी दिया हुआ था। इसी दौरान सामने एक कार आकर रुक गई। कार में सवार 4-5 युवकों ने रास्ते को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। जब उन्होंने अपने बेटे को मौके पर बुलाया तो उसके साथ भी हाथापाई की गई।
सतिंदर पाल का आरोप है कि हमले के दौरान कुछ लोगों के हाथों में तेजधार हथियार भी थे। उन्होंने घटना की वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। घायल पिता-पुत्र बाद में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि संबंधित कार सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान की थी। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस को दे दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।