सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   woman dies under suspicious circumstances in jalandhar

जालंधर में विवाहिता की माैत: डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज, अब संदिग्ध हालात में मौत; ससुराल पक्ष पर आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 05 Jun 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

नीतू ने अवतार नगर निवासी मनी नामक युवक से लव मैरिज की थी। वीरवार को अचानक नीतू की तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसी युवक उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

woman dies under suspicious circumstances in jalandhar
मृतका नीतू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर में 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान नीतू के रूप में हुई है, जिसने करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। 




परिजनों के अनुसार नीतू ने अवतार नगर निवासी मनी नामक युवक से लव मैरिज की थी। वीरवार को अचानक नीतू की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के चचेरे भाई और अन्य रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि नीतू के गले पर चोट और कसाव के गहरे निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। परिवार का कहना है कि मौत स्वाभाविक नहीं लग रही और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के कई सदस्य मौके से गायब बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं अस्पताल में मौजूद मृतका की सास ने बताया कि उसका बेटा मनी शहर में ही कहीं है, लेकिन घटना के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, अपनी बेटी को खो चुके नीतू के परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed