{"_id":"6a222f36272e42d42205f0ab","slug":"major-crackdown-by-tarana-police-against-drugs-two-peddlers-caught-with-md-drugs-worth-lakhs-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4360884-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, लाखों की MD ड्रग्स के साथ दो तस्कर धराए, नेटवर्क की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, लाखों की MD ड्रग्स के साथ दो तस्कर धराए, नेटवर्क की तलाश तेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार
उज्जैन की तराना थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश कर रही है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नशे के सौदागरों पर उज्जैन पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। तराना थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सादीखेड़ी रोड से दो शातिर तस्करों को धर दबोचा और उनके कब्जे से 11 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.60 लाख रुपये आंकी गई है।
Trending Videos
बताया जाता है कि 3 जून 2026 को थाना तराना पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि दो युवक सादीखेड़ी रोड पर अवैध MD ड्रग्स लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं। एडिशनल एसपी ग्रामीण आलोक कुमार शर्मा और SDOP तराना भविष्य भास्कर के निर्देश पर तुरंत एक स्पेशल टीम गठित की गई। टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए इलाके की घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को दबोच लिया। पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 11 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद सलीम उर्फ सल्लू निवासी काजी चौक तराना और अली हुसैन निवासी 40 क्वार्टर, जानसापुरा, जीवाजीगंज उज्जैन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नौकरी लगाने के नाम बेरोजगारों से लाखों की ठगी, अब सरगर्मी से तलाश रही पुलिस
थाना प्रभारी रामनारायण सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये ड्रग्स कहां से लाई गई थी और उज्जैन में किन-किन लोगों तक सप्लाई होनी थी। आशंका है कि इसके तार किसी बड़े ड्रग रैकेट से जुड़े हो सकते हैं। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में निरीक्षक रामनारायण सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक हरिराम अंगोरिया के साथ आरक्षक अमरदीप सिंह, अर्चित शर्मा और जितेन्द्र की अहम भूमिका रही।

कमेंट
कमेंट X