सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Accident in Ujjain, two youths died due to drowning

Ujjain News: क्रिकेट देखने निकले थे, मौत साथ ले गई, डबरी में दो जिगरी दोस्त डूब; बाहर पड़ी चप्पलों से खुला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन के चिरोला गांव में दो जिगरी दोस्त अजय बैरागी (16) और कमल माली (20) डबरी में डूब गए। दोनों मंगलवार से लापता थे। बुधवार को डबरी से उनके शव बरामद हुए। मोबाइल में मिली आखिरी सेल्फी और घटनास्थल से मिले सामान ने हादसे को रहस्यमय बना दिया। पुलिस जांच कर रही है।

Accident in Ujjain, two youths died due to drowning
उज्जैन में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाटपचलाना थाना क्षेत्र के चिरोला गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। मंगलवार सुबह घर से निकले दो जिगरी दोस्तों के शव बुधवार को गांव की एक डबरी (तालाबनुमा जलाशय) से बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।



जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय अजय बैरागी और 20 वर्षीय कमल माली मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे। देर रात तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले सोचा कि गांव में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रुक गए होंगे। लेकिन रात 12 बजे तक कोई सूचना नहीं मिलने पर चिंतित परिजन भाटपचलाना थाने पहुंचे और गुमशुदगी की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रातभर दोनों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह एक राहगीर की नजर गांव की डबरी के किनारे खड़ी एक लावारिस बाइक पर पड़ी। पास में दो मोबाइल फोन और दो जोड़ी चप्पलें भी मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। दोपहर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद डबरी से दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। एहतियात के तौर पर उज्जैन से एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई थी। भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है कि दोनों युवक नहाने के लिए पानी में उतरे थे या किसी अन्य कारण से हादसा हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम से अभद्रता, गाड़ियों की चाबी भी छीन ली

मोबाइल में मिली आखिरी सेल्फी
पुलिस को घटनास्थल से मिले कमल के मोबाइल फोन में सुबह 9:17 बजे ली गई एक सेल्फी मिली है। तस्वीर के बैकग्राउंड में वही डबरी दिखाई दे रही है, जहां से बाद में दोनों के शव मिले। आशंका जताई जा रही है कि यह फोटो पानी में उतरने से ठीक पहले ली गई थी।

एक चप्पल ने बढ़ाए सवाल
घटनास्थल पर अजय की एक चप्पल कीचड़ में धंसी हुई मिली, जबकि दूसरी करीब 10 फीट दूर पड़ी थी। गोताखोरों का अनुमान है कि संभवतः एक युवक पहले डूबा होगा और दूसरा उसे बचाने के लिए पानी में कूदा होगा। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों के शव बरामद कर लिए गए।

'काल डबरी' बन चुकी है यह जगह
ग्रामीणों के अनुसार, चिरोला गांव की यह डबरी करीब 18 फीट गहरी है। ऊपर से पानी शांत दिखाई देता है, लेकिन नीचे दलदल और फिसलन होने के कारण यह बेहद खतरनाक है। स्थानीय लोग इसे 'काल डबरी' के नाम से जानते हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस डबरी में दो लोगों की जान जा चुकी है। वर्ष 2023 में एक 13 वर्षीय बालक और वर्ष 2024 में एक मजदूर की यहां डूबने से मौत हुई थी। ग्रामीण पिछले तीन वर्षों से डबरी के चारों ओर सुरक्षा फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। अब दो और युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed