सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal Adorned With Tripund And Moon Gives Bhasma Darshan, Singer Kailash Kher Visits

Mahakal Bhasm Aarti: त्रिपुंड, त्रिनेत्र और चंद्रमा से सज गए बाबा महाकाल, गायक कैलाश खेर ने भी किए दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 07:32 AM IST
Mahakal Adorned With Tripund And Moon Gives Bhasma Darshan, Singer Kailash Kher Visits
ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की पंचमी पर शुक्रवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देर रात से ही हजारों श्रद्धालु कतारों में खड़े रहे। प्रातः 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार और भस्म आरती संपन्न हुई। दिव्य दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंज उठा।



श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पंचमी तिथि पर वीरभद्र भगवान से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए। इसके पश्चात पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देव प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। बाबा महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत एवं फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ॐ का जल अर्पित किया गया।

इसके बाद पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया। कपूर आरती के उपरांत उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और झांझ-मंजीरों, ढोल-नगाड़ों तथा शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई। आज के विशेष श्रृंगार में बाबा महाकाल को त्रिपुंड, त्रिनेत्र और चंद्रमा से अलंकृत किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मान्यता है कि भस्म अर्पण के पश्चात भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आए।

यह है आरती का समय
  • भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
  • दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
  • भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
  • संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
  • संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
  • शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल
प्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर शुक्रवार सुबह उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिया। भस्म आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कैलाश खेर का पुष्पमाला और बाबा महाकाल का प्रसाद भेंट कर स्वागत-सत्कार किया गया। दर्शन के बाद कैलाश खेर ने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर आत्मिक शांति मिलती है। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ सेल्फी ली।
 
भस्म आरती दर्शन
भस्म आरती दर्शन
 
भस्म आरती दर्शन
भस्म आरती दर्शन करने पहुंचे गायक कैलाश खेर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से मोबाइल की दुकान में लगी आग

04 Jun 2026

सरैया आरओबी: दो घंटे का पॉवर एंड ट्रैफिक ब्लॉक लेकर रखे गए दो गर्डर

04 Jun 2026

जाजमऊ गंगा पुल का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

04 Jun 2026

Meerut: "कॉमेडी नाइट विद अमन भाटी" में खूब लगे ठहाके

04 Jun 2026

सीवर खोदाई से हजारों लोग घरों में हुए कैद, एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप; VIDEO

04 Jun 2026
विज्ञापन

ईंट-भट्ठे पर महिला मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी; VIDEO

04 Jun 2026

शातिर चोर गिरफ्तार, डेढ़ लाख से अधिक के जेवर और नकदी बरामद; VIDEO

04 Jun 2026
विज्ञापन

भौकाल दिखाने के लिए लहराया तमंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार; VIDEO

04 Jun 2026

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एंबुलेंस चालक की मौत, VIDEO

04 Jun 2026

वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज, बैराठ ने उद्घाटन मुकाबले में मोहरगंज को हराया; VIDEO

04 Jun 2026

किस्त बकाया पर ट्रक छीना तो एसपी ने एजेंट पर कराया लूट का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार; VIDEO

04 Jun 2026

'तो मुकदमा दर्ज होगा..' मदन राठौड़ को नोटिस देने के बाद अब Hanuman Beniwal का एक और बड़ा एलान!

04 Jun 2026

Meerut: 158 हेक्टर अतिक्रमण मुक्त भूमि पर होगा पौधारोपण, दूसरे दिन भी चला अभियान

04 Jun 2026

Meerut: सत्ता परिवर्तन यात्रा के चलते हस्तिनापुर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर, कार्यकर्ताओं संग की बैठक

04 Jun 2026

Meerut: रोहटा के डूंगर गांव में जातिए संघर्ष, जमकर हुआ पथराव और मारपीट, पुलिस ने बमुश्किल पाया काबू, एक घायल

04 Jun 2026

Meerut: पटेल मंडप में म्यूजिकल नाइट, सुरों पर झूमे दर्शक

04 Jun 2026

Meerut: नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया पर्यावरण के प्रति जागरूक

04 Jun 2026

मेरठ में प्रभारी मंत्री: असीम अरुण बोले- पहले हिचकती थीं, अब बदमाशों को गोलियों से जवाब दे रही सरकार

04 Jun 2026

मां काली पोखरे पर गूंजने लगी भागवत की अमृतवाणी, श्रद्धा के रंग में रंगा चकिया, VIDEO

04 Jun 2026

नागरी प्रचारिणी सभा में विद्यार्थियों को दी जा रही साहित्य के विरासत की जानकारी, VIDEO

04 Jun 2026

भाजपा नेता ने नगर पंचायत चेयरमैन पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जांच शुरू; VIDEO

04 Jun 2026

Rajasthan Rajya Sabha Election: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

04 Jun 2026

जन्मदिन की पार्टी के बहाने राजस्थान ले जाकर बेच दी गई नाबालिग, प्रेमी युगल गिरफ्तार; VIDEO

04 Jun 2026

बाइक की जगह जूता, पाइप और पत्थर की तस्वीर लगाकर भेज दिए 9 हजार का चालान, VIDEO

04 Jun 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 21 जून तक होंगे विविध कार्यक्रम, VIDEO

04 Jun 2026

गैस पाइप लीक होने से घर में लगी आग, नकदी समेत गृहस्थी का सामान राख; VIDEO

04 Jun 2026

टेंट हाउस के गोदाम में आग से डेढ़ करोड़ का नुकसान, VIDEO

04 Jun 2026

अलीगढ़ जनपद में मौसम ने ली करवट

04 Jun 2026

Raigarh Video: रायगढ़ में दिखा हाथियों का बड़ा दल, तालाब में नहाते दिखे 25 से ज्यादा गजराज, अलर्ट पर वन अमला

04 Jun 2026

बिलासपुर दौरे पर सीएम साय: डेढ़ सौ करोड़ के कार्यों की दी सौगात, मंत्रिमंडल बदलाव पर बोले- इंतजार करिए

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed