{"_id":"6a21ad6602b2af9ffd0fa1d9","slug":"video-chhattisgarh-chief-minister-vishnu-dev-sai-held-review-meeting-of-five-districts-of-division-in-bilaspur-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर दौरे पर सीएम साय: डेढ़ सौ करोड़ के कार्यों की दी सौगात, मंत्रिमंडल बदलाव पर बोले- इंतजार करिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर दौरे पर सीएम साय: डेढ़ सौ करोड़ के कार्यों की दी सौगात, मंत्रिमंडल बदलाव पर बोले- इंतजार करिए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहार, विकास कार्यों, नीट परीक्षा में गड़बड़ी, उपचुनाव परिणाम और मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
सुशासन तिहार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह जानने का प्रयास कर रही है कि लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जनता से सीधे फीडबैक लिया जा रहा है। साथ ही लोगों की कई समस्याओं का समाधान शिविरों के जरिए तत्काल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बिलासपुर में करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के लिए वृद्धाश्रम और दिव्यांगजनों के लिए भी आश्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा नालंदा परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया है, जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। उन्होंने इसके लिए शहरवासियों को बधाई दी।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार से कांग्रेस बौखला गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर ही आपसी खींचतान चल रही है और उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है, इसलिए कांग्रेस बेवजह आरोप लगा रही है।
नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी समस्या या अपराध सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार सख्ती से जांच कराती है। उन्होंने कहा कि अपराध सिद्ध होने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।
नगरीय निकाय उपचुनाव के परिणामों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जून को हुए मतदान के नतीजे चार जून को घोषित हुए हैं। प्रदेश की पांच नगर पंचायतों में हुए चुनाव में तीन नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और पार्षदों की जीत हुई है। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "आप इंतजार करिए, आगे देखिए क्या-क्या होता है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।