{"_id":"6a21a8c56e4545f04706f42a","slug":"a-large-group-of-elephants-was-spotted-near-a-pond-in-raigarh-villagers-filmed-the-incident-urging-the-affected-villagers-to-exercise-caution-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4360201-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raigarh Video: रायगढ़ में दिखा हाथियों का बड़ा दल, तालाब में नहाते दिखे 25 से ज्यादा गजराज, अलर्ट पर वन अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Video: रायगढ़ में दिखा हाथियों का बड़ा दल, तालाब में नहाते दिखे 25 से ज्यादा गजराज, अलर्ट पर वन अमला
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 10:23 PM IST
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम हाथियों के एक बड़े दल को तालाब किनारे देखा गया। बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के बाद हाथियों का यह दल घरघोड़ा क्षेत्र की ओर बढ़ गया। ग्रामीणों ने हाथियों का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग के साथ हाथी मित्र दल की टीम भी पूरी तरह अलर्ट है और हाथियों के दल की निगरानी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज अंतर्गत बोजिया और एडुकला के बीच स्थित परसदी नाला में गुरुवार शाम हाथियों के एक बड़े दल को देखा गया। स्थानीय लोगों ने हाथियों को तालाब से निकलते हुए देखा और उनके फोटो व वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद किए। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस दल में 25 से अधिक हाथी शामिल हैं। तालाब से निकलने के बाद हाथियों का यह दल घरघोड़ा रेंज की ओर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
छाल क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग और हाथी मित्र दल पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं। हाथियों के दल पर निगरानी रखने के साथ प्रभावित गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है। इसके अलावा ग्रामीणों को जंगल और हाथियों के संभावित मार्गों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
वन विभाग की जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में वर्तमान में 123 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। इनमें 37 नर, 69 मादा और 17 शावक शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।