सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CBN Nabs Rajasthan Smuggler With Heroin Worth Crores At Ujjain Railway Station

MP News: करोड़ों की हेरोइन लेकर ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रहा था राजस्थान का तस्कर, सामने आया बंगाल कनेक्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर शिप्रा एक्सप्रेस के जनरल कोच से 1.067 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। राजस्थान के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में हेरोइन की खेप प्रतापगढ़ से हावड़ा भेजे जाने की बात सामने आई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।

CBN Nabs Rajasthan Smuggler With Heroin Worth Crores At Ujjain Railway Station
करोड़ो की हेरोइन के साथ रमेशचंद्र पकड़ाया
विज्ञापन

विस्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की मध्य प्रदेश यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। सीबीएन की संयुक्त टीम ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए 1 किलो 67 ग्राम हेरोइन जब्त की है। मामले में रमेशचंद्र पिता भुवन (54) निवासी असारवा, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है जो कि शिप्रा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22911) के जनरल कोच में यात्रा कर रहा था।

Trending Videos


बताया जाता है कि सीबीएन नीमच को विशेष खुफिया सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति करीब एक किलो हेरोइन लेकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जा रहा है। सूचना के आधार पर सीबीएन नीमच, उज्जैन और इंदौर कार्यालय के अधिकारियों की संयुक्त प्रिवेंटिव टीम गठित की गई। टीम ने रणनीतिक तरीके से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर निगरानी शुरू की और ट्रेन के पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कार्यालय ले जाया गया। यहां नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट 1985 के प्रावधानों के तहत उसकी विधिवत तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिवनी-जबलपुर मार्ग पर कांग्रेस विधायक की कार में लगी आग, हादसे के बाद गाड़ी हुई लॉक; ऐसे बची जान
विज्ञापन


बैग खोलते ही चौंके अफसर
तलाशी के दौरान आरोपी के हैंड बैग से दो पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 1.067 किलोग्राम हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। सीबीएन अधिकारियों ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन राजस्थान के प्रतापगढ़ क्षेत्र से इंदौर-उज्जैन मार्ग के जरिए पश्चिम बंगाल के हावड़ा पहुंचाई जा रही थी। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस खेप का असली सप्लायर कौन है और इसे किसे पहुंचाया जाना था। सीबीएन ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे ड्रग तस्करी नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक पूरी सप्लाई चेन की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed