{"_id":"6a2241e2f495cc0116013440","slug":"he-killed-his-wife-under-the-influence-of-alcohol-then-embraced-death-family-devastated-in-one-night-in-jamtara-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4360896-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में उजड़ गया परिवार: शराब के नशे में पत्नी की जान ली, फिर खुद भी मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में उजड़ गया परिवार: शराब के नशे में पत्नी की जान ली, फिर खुद भी मौत को लगाया गले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार
छिंदवाड़ा जिले के जमतरा गांव में घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। शराब के नशे में पति रविंद्र उइके ने कथित रूप से पत्नी पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद गिरफ्तारी के डर से उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छिंदवाड़ा में चौंकाने वाली वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोयलांचल क्षेत्र के उमरेठ थाना अंतर्गत ग्राम जमतरा में घरेलू कलह और शराब की लत का एक दर्दनाक अंत सामने आया है। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात हुए घटनाक्रम में एक पति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और इसके कुछ ही समय बाद जहरीला पदार्थ खाकर खुद भी मौत को गले लगा लिया। सुबह जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली तो पूरा गांव स्तब्ध रह गया। जिस घर से रोजमर्रा की आवाजें सुनाई देती थीं, वहां मातम और चीख-पुकार का माहौल था।
पुलिस के अनुसार जमतरा निवासी रविंद्र उइके मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गांव के लोगों का कहना है कि उसे शराब पीने की गंभीर लत थी और इसी कारण घर में आए दिन विवाद होते रहते थे। उसकी पत्नी पूजा उइके कई बार घरेलू हिंसा का शिकार हुई, लेकिन परिवार और समाज की मर्यादा के चलते मामला कभी थाने तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम से ही तनाव का माहौल था
ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार शाम रविंद्र शराब के नशे में घर लौटा था। घर पहुंचते ही किसी बात को लेकर उसका पत्नी पूजा से विवाद शुरू हो गया। पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। घर के भीतर हो रहे झगड़े की आवाज सुनकर उसकी मां किसनी बाई ने हस्तक्षेप किया और दोनों को शांत कराया। परिजनों को लगा कि मामला शांत हो गया है और रात सामान्य रूप से गुजर जाएगी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ घंटों बाद यही विवाद एक भयावह त्रासदी में बदल जाएगा।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- नौकरी लगाने के नाम बेरोजगारों से लाखों की ठगी, अब सरगर्मी से तलाश रही पुलिस
आधी रात को फिर भड़का गुस्सा
पुलिस जांच में सामने आया है कि रात गहराने के बाद रविंद्र एक बार फिर पत्नी से उलझ गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने पूजा के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। बताया जाता है कि पूजा ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन रविंद्र का गुस्सा लगातार बढ़ता गया। मारपीट के दौरान उसने पूजा को जमीन पर पटक दिया और कथित रूप से दोनों पैरों से उसका गला दबा दिया। गंभीर चोट और दम घुटने के कारण पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। घर के भीतर हुई इस घटना का किसी को तत्काल पता नहीं चल सका।
सुबह खुला मौत का राज
गुरुवार सुबह जब परिजनों और पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। पूजा घर में मृत अवस्था में पड़ी थी, जबकि रविंद्र की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उमरेठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पत्नी की हत्या और उसके बाद आरोपी द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने की बात सामने आई।
गिरफ्तारी के डर से खाया जहर
पुलिस के अनुसार पत्नी की मौत के बाद रविंद्र को अपने किए का एहसास हुआ और उसे गिरफ्तारी का भय सताने लगा। इसी दौरान उसने कथित रूप से सल्फास नामक जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
मां की शिकायत पर बेटे के खिलाफ हत्या का मामला
मृतक रविंद्र की मां किसनी बाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया। कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी की मृत्यु के बावजूद मामले की विवेचना जारी है।थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। पुलिस घरेलू विवाद, पारिवारिक परिस्थितियों और घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X