सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Jalandhar Dispute turns violent allegations against Abhishek Usman husband of Sufi singer Jyoti Nooran

जालंधर में हंगामा: कार निकालने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान पर आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 05 Jun 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

सतिंदर पाल का आरोप है कि हमले के दौरान कुछ लोगों के हाथों में तेजधार हथियार भी थे। उन्होंने घटना की वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। घायल पिता-पुत्र बाद में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि संबंधित कार सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान की थी।

Jalandhar Dispute turns violent allegations against Abhishek Usman husband of Sufi singer Jyoti Nooran
अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर के वेरका मिल्क प्लांट चौक में वीरवार देर रात कार निकालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद में सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान और उनके साथियों का एक राहगीर तथा उसके बेटे के साथ झगड़ा हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




पीड़ित सतिंदर पाल, निवासी कालिया कॉलोनी, ने आरोप लगाया कि वह अपनी कार से वेरका मिल्क प्लांट की ओर जा रहे थे और उन्होंने इंडिकेटर भी दिया हुआ था। इसी दौरान सामने एक कार आकर रुक गई। कार में सवार 4-5 युवकों ने रास्ते को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। जब उन्होंने अपने बेटे को मौके पर बुलाया तो उसके साथ भी हाथापाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतिंदर पाल का आरोप है कि हमले के दौरान कुछ लोगों के हाथों में तेजधार हथियार भी थे। उन्होंने घटना की वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। घायल पिता-पुत्र बाद में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि संबंधित कार सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान की थी। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीसीआर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद के बाद संबंधित लोग वाहन में बैठकर वहां से चले गए। वहीं दूसरे पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने कोई बयान देने से इनकार कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही थाना एक के एसएचओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम पर दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी, जिसमें दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed