सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Unemployed people cheated of lakhs of rupees in the name of providing jobs

Jabalpur News: नौकरी लगाने के नाम बेरोजगारों से लाखों की ठगी, अब सरगर्मी से तलाश रही पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 08:17 AM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर में प्राइवेट नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से करीब 22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने छह युवकों से नौकरी के नाम पर रकम वसूली, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Unemployed people cheated of lakhs of rupees in the name of providing jobs
नाैकरी के नाम पर ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्राइवेट नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ विजय नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर आधा दर्जन युवकों के साथ लगभग 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।

Trending Videos


विजय नगर थाने के अनुसार चंद्रमोहन कॉलोनी रांझी निवासी अरविंद कुमार सेन (34) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने प्राइवेट नौकरी लगवाने के नाम पर उससे चार लाख 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। इसी प्रकार आरोपी ने निहान आर्मो से तीन लाख 62 हजार पांच सौ रुपये, रूपेश सेन से चार लाख 12 हजार 500 रुपये, अनिल कुमार सेन से तीन लाख 62 हजार 500 रुपये, चेतन बेन से दो लाख रुपये तथा बलराम साहू से तीन लाख 75 हजार की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मैहर में सड़क हादसा: परिजनों को छोड़कर लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, सात वर्षीय मासूम समेत दो की मौत, आठ घायल
विज्ञापन


इस प्रकार आरोपी ने नौकरी दिलवाने के नाम पर आधा दर्जन बेरोजगारों के साथ 4 जुलाई 2024 से अभी तक कुल 21 लाख 74 हजार रुपये लिए गए हैं। नौकरी दिलवाने के बात करने पर आरोपी के द्वारा टालमटोल किए जाने पर पीड़ितों को उस पर शंका हुई। जिसके बाद उन्होंने रुपये वापस मांगे तो वह लगातार रकम लौटाने का आश्वासन देता रहा। इसके बाद पीड़ित ने उसके खिलाफ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस के अनुसार अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed