सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Electricity department team attacked while investigating power theft

Jabalpur News: बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम से अभद्रता, गाड़ियों की चाबी भी छीन ली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के रांझी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर राघव तिवारी ने हमला कर दिया। आरोपी ने महिला अधिकारी सहित कर्मचारियों से अभद्रता की, सरकारी वाहनों की चाबियां छीन लीं और धमकियां दीं। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

Electricity department team attacked while investigating power theft
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रांझी थाना क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर युवक ने हमला कर दिया। आरोपी युवक ने शासकीय वाहन की चाबी छीनते हुए महिला अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Trending Videos


रांझी पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधारताल शहर संभाग के सहायक यंत्री विवेक नेमा ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि जब विभागीय टीम रांझी थाना अंतर्गत रिछाई के सुमन नगर में मीटरों की जांच के लिए पहुंची थी। विभागीय टीम सुमन नगर मेन रोड रिछाई में स्थित डीके तिवारी व कौशल्या तिवारी के कनेक्शन की जांच करने परिसर में पहुंची। वहां बिजली चोरी और मीटर की जांच की जा रही थी, तभी आरोपी राघव तिवारी वहां आया और उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसने मौके पर मौजूद सहायक यंत्री विवेक नेमा, कनिष्ठ यंत्री रुपाली ज्योतिषी और लाइन स्टाफ मुस्ताक अली, अंकित पटेल, रोहित अहिरवार, आजाद कोल और मयंक मानवेरे को शासकीय कार्य करने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मानसून की दस्तक से पहले मौसम मेहरबान, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, होगी ओलावृष्टि
विज्ञापन


आरोपी विद्युत चेकिंग की वैधानिक कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ विवाद करने लगा। इस दौरान उसने कनिष्ठ यंत्री रूपाली ज्योतिषी और अन्य लाइन स्टाफ के साथ अत्यंत अभद्र व्यवहार किया। आरोपी ने शासकीय कार्य में लगे वाहन संख्या एमपी 20 जेड एल 6973 और एमपी 20 एल बी 3123 की चाबियां ड्राइवरों से जबरदस्ती छीन लीं। उसने महिला अधिकारी रूपाली ज्योतिषी के साथ अपमानजनक और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए बदसलूकी की। इसके बाद आरोपी ने जांच दल के अन्य सदस्यों को भी गालियां दीं और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने तथा जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी के कब्जे से विभागीय वाहनों की चाबियां वापस दिलवाईं। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed