Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Another shooting incident occurred in Bohani village of Phagwara; this is the second such incident in two and a half months.
{"_id":"6952036c9c03dc44d4087fc5","slug":"video-another-shooting-incident-occurred-in-bohani-village-of-phagwara-this-is-the-second-such-incident-in-two-and-a-half-months-2025-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के गांव बोहानी में फायरिंग, गोली चलाने वाला पुलिस गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के गांव बोहानी में फायरिंग, गोली चलाने वाला पुलिस गिरफ्त में
गांव बोहानी में मामूली विवाद के चलते गोली चलाने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बोहानी में सुखविंदर राम पुत्र चरण दास की लव कलेक्शन के नाम से गारमेंट्स की दुकान है। उसका दोस्त हरविंदर सिंह उर्फ लाडी, जो गांव नंगल, जिला जालंधर का निवासी है, रविवार शाम को अपनी स्कूटी पर आया उसके पास आया तथा दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गयी। इसी दौरान हरविंदर सिंह उर्फ लाडी ने अपनी रिवाल्वर निकालकर हवा में फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में दहशत का माहौल बन गया।
फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना रावलपिंडी की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। थाना रावलपिंडी के एसएचओ मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस ने टीमों का गठन कर हरविंदर सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 125 और आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पत्रकारों द्वारा रिवाल्वर के संबंध में पूछे गए सवाल पर एसएचओ मेजर सिंह ने कहा कि पुलिस जांच में यह पता चलेगा कि रिवाल्वर लाइसेंसी है या नहीं। एसएचओ मेजर सिंह ने आगे बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।