Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Arya Samaj Gaushala Road Phagwara organized its annual Vedic preaching day.
{"_id":"69520bd96b0350c5ce0f9223","slug":"video-arya-samaj-gaushala-road-phagwara-organized-its-annual-vedic-preaching-day-2025-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"आर्य समाज गौशाला रोड फगवाड़ा ने करवाया वार्षिक वेद प्रचार दिवस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य समाज गौशाला रोड फगवाड़ा ने करवाया वार्षिक वेद प्रचार दिवस का आयोजन
आर्य समाज गौशाला रोड फगवाड़ा की ओर से आर्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में स्वर्गीय मनोहर लाल चोपड़ा की पुण्य स्मृति में वार्षिक वेद प्रचार दिवस का आयोजन किया गया। सबसे पहले हवन यज्ञ किया गया, जिसमें वरुण एवं कामिनी चोपड़ा, सुपथ एवं रिचा सोंधी, आशीष एवं मीनाक्षी पुरी तथा सौरभ एवं कनिका दुग्गल ने यजमान के रूप में भाग लिया।
आर्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फगवाड़ा के विद्यार्थियों ने भजन संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करके समय बांध दिया।
आदर्श गुरुकुल दूधली के संचालक आचार्य पवनवीर ने अपने प्रवचन में वेदों व उपनिषदों के संदेश बहुत सरल व रोचक भाषा में ब्यान किए, जिसका उपस्थिति ने खूब आनंद लिया। आचार्य पवनवीर ने स्वामी श्रद्धानंद एवं साहिबजादों की शहादत का स्मरण करते हुए उनका खूब गुणगान किया। अंत में सभी ने ऋषि प्रसाद का लुत्फ़ उठाया। वैदिक साहित्य एवं आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब द्वारा प्रकाशित नए साल के कैलेंडर भी वितरित किए गए। आर्य समाज के प्रधान रणजीत सोंधी एवं आर्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैनेजर सुरिंदर चोपड़ा ने आचार्य पवनवीर को दोशाला भेंट करके सम्मानित किया तथा भजन संगीत पेश करने वाले विद्यार्थियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ यश चोपड़ा ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।