सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Signs MoUs for Foreign Language Skills, Boosts Global Opportunities for Youth

Rajasthan: 'विदेशी भाषा कौशल कार्यक्रम से युवाओं को वैश्विक अवसर, 351 परीक्षाएं पारदर्शी'; CM भजनलाल ने कहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 10:20 PM IST
Rajasthan Signs MoUs for Foreign Language Skills, Boosts Global Opportunities for Youth
जयपुर में आयोजित विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार ने युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं को नुकसान हुआ, लेकिन वर्तमान सरकार ने 351 परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित कर युवाओं का विश्वास बहाल किया है।

बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन सहित विभिन्न संस्थाओं के साथ हुए एमओयू को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं को फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियन भाषाएं सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाते हुए वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में विदेशी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार और व्यापार का महत्वपूर्ण साधन बन चुकी है। राजस्थान जैसे पर्यटन प्रधान राज्य में विदेशी भाषाओं का ज्ञान गाइड, होटल मैनेजर, ट्रैवल एजेंट और व्यापारियों के लिए नए अवसर खोलता है।

कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश का युवा अब डिग्री से आगे बढ़कर कौशल विकास पर ध्यान दे रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उल्लेख करते हुए शिक्षा को बहुभाषी और अंतरराष्ट्रीय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों के साथ बढ़ते आर्थिक संबंधों से विदेशी भाषा जानने वाले युवाओं की मांग बढ़ेगी।

पढ़ें- Jaipur News: मजदूर दिवस पर अशोक गहलोत का सरकार पर निशाना, न्यूनतम मजदूरी और सिलिकोसिस पर जताई चिंता

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि यह पहल युवाओं को वैश्विक मंच प्रदान करेगी और उनके हुनर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगी। उन्होंने मातृभाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्थानीय भाषाएं हमारी पहचान और संस्कृति को मजबूत करती हैं।

इस दौरान स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर जयपुर की स्थापना के लिए भी एमओयू किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्री के.के. विश्नोई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सरकार का लक्ष्य युवाओं को कौशल, रोजगार और उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Srinagar: श्रीनगर के गणपतियार मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, गुरुवार को हुई सालाना सिद्धिविनायक पूजा

यमुनानगर में मजदूर दिवस पर जन संगठनों का प्रदर्शन, श्रमिक मुद्दों पर सरकार को घेरा

01 May 2026

नारनौल में डीपीआईआईटी के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने किया इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब का किया निरीक्षण

भिवानी में वेतन न मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, नागरिक अस्पताल में दिया धरना

01 May 2026

चरखी-दादरी में मजदूर दिवस पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, शहर में लगे कूड़े के ढेर

01 May 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ के अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप

01 May 2026

कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 992 रुपये महंगा, दुकानदारों पर बढ़ा बोझ

विज्ञापन

Khargone News: प्रेम प्रसंग से आहत नाबालिग 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी, तीन घंटे की कोशिशों के बाद उतारा

01 May 2026

MP News: कथावाचक को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी, रामनवमी पर लव जिहाद के खिलाफ भाषण से बढ़ा विवाद; FIR दर्ज

01 May 2026

Ajmer: थाने के अंदर कांग्रेस नेता पर फेंकी स्याही, SP का बड़ा एक्शन; थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

01 May 2026

Muzaffarnagar: शुकतीर्थ धाम पहुंचे मुरारी बापू, दो मई से करेंगे राम कथा का वाचन

01 May 2026

नारनौल में मई दिवस पर मजदूरों का प्रदर्शन, 8 घंटे काम और 28 हजार न्यूनतम वेतन की उठाई मांग

झज्जर में मजदूर दिवस पर कर्मचारी संगठनों का सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

हल्द्वानी में हुई झमाझम बारिश

01 May 2026

बागेश्वर में महात्मा बुद्ध की जयंती पर लिया विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

01 May 2026

शराब के नशे में पति ने पत्नी को उतारा माैत के घाट, VIDEO

01 May 2026

सिरमाैर: बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी किए सम्मानित

01 May 2026

सीएम मान छह से 9 मई तक करेंगे शुकराना यात्रा

Hamirpur: झनिक्कर में पशुशाला में आग, गाय की मौत

नारनौल में चकबंदी कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, युवती ने किया हंगामा

Video: मनाली में बौद्ध भिक्षुओं ने छम नृत्य से बांधा समां

01 May 2026

एएमयू छात्र के निलंबन के विरोध में विरोध मार्च, दिया ज्ञापन

01 May 2026

बाजा बजा कर आ रहे वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत, VIDEO

01 May 2026

VIDEO: मजदूर दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

01 May 2026

गौतम बुद्ध की जयंती पर निकली शोभायात्रा, शांति-अहिंसा का दिया संदेश; VIDEO

01 May 2026

बुद्ध पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के मंदिर में उमड़े भक्त; VIDEO

01 May 2026

चंदौली में 50 किमी की रफ्तार से चली आंधी, गिरे सौ से अधिक पेड़; VIDEO

01 May 2026

पुलिया तोड़े जाने से ग्रामीणों में रोष, सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका; VIDEO

01 May 2026

अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध डेरी सील

01 May 2026

भिवानी को मुंहखुर-गलघोटू मुक्त जिला बनाने के लिए पशुपालन विभाग ने कसी कमर

01 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed