Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Faridabad News
›
hi-tech Atal Library was inaugurated twice in two and a half hours, with the Cabinet Minister first cutting the ribbon, and then the Union Minister of State
{"_id":"695171246dc427e6e70dc571","slug":"video-hi-tech-atal-library-was-inaugurated-twice-in-two-and-a-half-hours-with-the-cabinet-minister-first-cutting-the-ribbon-and-then-the-union-minister-of-state-2025-12-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे में दो बार हुआ हाई-टेक अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, पहले कैबिनेट मंत्री तो बाद में केंद्रीय राज्य मंत्री ने काटा फीता","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
ढाई घंटे में दो बार हुआ हाई-टेक अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, पहले कैबिनेट मंत्री तो बाद में केंद्रीय राज्य मंत्री ने काटा फीता
फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में बनी हाई-टेक अटल लाइब्रेरी युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है, लेकिन इसके उद्घाटन को लेकर अब शहर की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक ही परियोजना का दो बार उद्घाटन किया गया है।
जानकारी के अनुसार लाइब्रेरी का उद्घाटन पहले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया गया था। इसके ढाई घंटे बाद केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने एक बार फिर फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दोहरे उद्घाटन को लेकर जब मीडिया ने केंद्रीय मंत्री से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पहले हुए उद्घाटन की जानकारी नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें आधिकारिक रूप से कार्यक्रम का निमंत्रण मिला था, उसी के आधार पर वे उद्घाटन के लिए पहुंचे।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यह स्थिति राजनीतिक खींचतान और आपसी समन्वय की कमी का नतीजा हो सकती है। एक ही परियोजना के लिए दो अलग-अलग कार्यक्रम होने से प्रशासन और आयोजकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।