{"_id":"61a8ccafa2e7695ba63628be","slug":"google-pay-is-changing-the-rules-of-payment-rbi-is-going-to-make-big-changes-from-january-1","type":"video","status":"publish","title_hn":"गूगल पे से भुगतान का बदल रहा नियम,1 जनवरी 2022 से आरबीआई करने जा रही बड़ा बदलाव","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
गूगल पे से भुगतान का बदल रहा नियम,1 जनवरी 2022 से आरबीआई करने जा रही बड़ा बदलाव
वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Published by: प्रतीक्षा पांडे Updated Thu, 02 Dec 2021 07:09 PM IST
नोटबंदी के बाद से भारत में ऑनलाइन पेमेंट करने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ गई। डिजिटल क्रांति के लिए लेनदेन के लिए G Pay यानि गूगल पे का बहुत तेजी से लोग इस्तेमाल करने लगे। बढ़ते इस्तेमाल से साइबर धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे थे जिसको लेकर अब आरबीआई ने कदम उठाया है। गूगल पे को लेकर आरबीआई ने एक नया नियम शुरु किया है जो 1 जनवरी 2022 से लागू होने वाला है जिसके बारे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निर्देश दिए हैं।
अब आपको बताते हैं कि 1 जनवरी से गूगल पर में ट्रांजैक्शन पर क्या बदलाव होंगे। आने वाले नियम के मुताबिक गूगल पे के ऐप के इस्तेमाल पर आपको अपनी कार्ड डिटेल नहीं देनी होगी बल्कि हर ट्रांजैक्शन पर आपको अपने कार्ड की जानकारी भरनी होगी यानी आपको कार्ड डिटेल हर बार भरना होगा ना कि उसे सेव करना पड़ेगा। पहले गूगल पे इस्तेमाल करने के लिए कार्ड डिटेल भरना जरुरी होता था जिसे गूगल अपने सर्वर में सेव कर लेता था। अब आप अपनी कार्ड डिटेल्स को दर्ज करके एक बार ही मैन्युअल भुगतान कर सकेंगे।वहीं दोबारा पेमेंट करने के लिए आपको दोबारा अपने कार्ड विवरण को दर्ज करना होगा। मैनुअल ऑनलाइन पेमेंट की दिशा में यह परिवर्तन किया गया है। इस तरह के बदलाव से आरबीआई ने यह कोशिश की है कि संवेदनशील जानकारियां लीक ना हो और बढ़ते साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर लगाम लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।