फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Tikamgarh bike riding miscreants entered house and looted assaulted woman

Tikamgarh News: बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट, महिला से मारपीट कर ले गए सोने-चांदी के जेवरात

Thu, 15 Feb 2024 10:45 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Feb 2024 10:45 AM IST
सार

कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द जल्द से गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
In Tikamgarh bike riding miscreants entered house and looted assaulted woman
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पुरानी टिहरी बायपास रोड पर हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के दौरान महिला घर में अकेली थी। आरोपियों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और घर में रखे सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला के देवर दीपक कुशवाहा ने बताया कि बुधवार शाम को मेरी भाभी रेखा पत्नी प्रमोद कुशवाहा घर में अकेली थीं। शाम करीब 5 बजे पल्सर बाइक पर आए तीन युवक बंदूक लेकर घर में घुस गए। उन्होंने भाभी के साथ मारपीट की और घर में रखा सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल समेत अन्य जेवरात लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

घटना की जानकारी लगने पर परिजन घर पहुंचे और भाभी रेखा को कोतवाली ले जाकर केस दर्ज कराया। पीड़ित महिला के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द जल्द से गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed