फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sadar block chief left the SP

सदर ब्लाक प्रमुख ने सपा छोड़ी

Sun, 14 May 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Sun, 14 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sadar block chief left the SP
समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिए गए इस्तीफे की प्रति दिखाते ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा - फोटो : अमर उजाला

औरैया। सदर ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी में चल रही निजी स्वार्थ की राजनीति व अनुशासनहीनता से घुटन हो रही थी। कहा कि नेता जी और शिवपाल का अपमान अब बहुत हो गया। नगर महामंत्री व नगर उपाध्यक्ष ने भी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।  

विज्ञापन


सदर ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने शनिवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता आयोजित कर समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विधान सभा चुनाव से पहले पार्टी में चले आपसी घमासान से जहां पार्टी की छवि भी खराब हुई है। पार्टी के जिम्मेदार लोगों की ओर से मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव का खुला अपमान किया जाना नितांत ही निंदनीय है। इसलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी को छोड़ने का निर्णय लिया है। इस्तीफे की प्रति सपा जिलाध्यक्ष व हाईकमान को भेज दी है। इस दौरान नगर इकाई के महामंत्री अखिलेश सक्सेना व नगर उपाध्यक्ष विकास सक्सेना ने भी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

इनसेट---
फिर से घर वापसी की अटकलों का बाजार गर्म
औरैया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सर्वेश भूषण शर्मा के पुत्र ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा की ओर से सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने के बाद से अब उनके फिर से भाजपा में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा का परिवार शुरू से ही भाजपाई रहा है। ऐसे में सौरभ फिर से अपने घर वापस आ जाएंगे। हालांकि इस प्रश्न पर ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण ने बिना कुछ बोले ही सिर्फ मुस्करा कर जवाब दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed