सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   30 Indians living and working illegally in US as truck drivers arrested will be deported Operation Checkmate

अमेरिका: अवैध तरीके से ट्रक चलाने वाले 30 भारतीय गिरफ्तार, जल्द होगा निर्वासन; ऑपरेशन चेकमेट के तहत कार्रवाई

पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 02 Jun 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका में आव्रजन कानूनों के तहत चलाए गए एक विशेष अभियान में अवैध रूप से रह रहे 52 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 36 वाणिज्यिक ट्रक चालक थे। इनमें लगभग 30 भारतीय नागरिक शामिल बताए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार कई लोगों के कार्य अनुमति दस्तावेज समाप्त हो चुके थे, जबकि कुछ के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं थे।

30 Indians living and working illegally in US as truck drivers arrested will be deported Operation Checkmate
अमेरिका में 30 भारतीय गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे और व्यावसायिक ट्रक चलाने वाले लगभग 30 भारतीयों को एक संघीय अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि इन सभी को जल्द ही देश से निर्वासित किया जाएगा। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा एजेंसी ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि 11 से 15 मई के बीच एरिजोना के युमा सेक्टर में चलाए गए 'ऑपरेशन चेकमेट' के दौरान सीमा गश्ती एजेंटों ने 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे थे। इनमें 36 लोग ऐसे थे जो सेमी-ट्रक चला रहे थे।



गिरफ्तार किए गए 36 अवैध ट्रक चालकों में 30 भारतीय नागरिक थे। इसके अलावा मेक्सिको, अल सल्वाडोर और रूस के छह नागरिक भी शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों के पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों से जारी वाणिज्यिक ड्राइविंग लाइसेंस थे, जबकि कुछ के पास किसी भी प्रकार का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: 'ट्रंप प्रशासन की लापरवाही से ताकतवर हो सकती है चीनी सेना', अमेरिकी सांसदों ने लगाए आरोप
विज्ञापन
Trending Videos


दस्तावेजों की वैधता हो चुकी थी खत्म
एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ज्यादातर लोगों के पास रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज थे, जो पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में हासिल किए गए थे, लेकिन अब उनकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। सीबीपी ने कहा कि सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ संघीय कानून के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें निर्वासित किया जाएगा।

एजेंसी ने कहा कि 'ऑपरेशन चेकमेट' का उद्देश्य आव्रजन कानूनों को लागू करते हुए देश में वाणिज्यिक मोटर वाहन चला रहे अवैध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना तथा सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करना है।

अमेरिकी सीमा गश्ती बल के युमा सेक्टर के कार्यवाहक प्रमुख एजेंट डस्टिन कॉडल ने कहा, "ऑपरेशन चेकमेट हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत हम समुदायों और सड़कों को ऐसे अवैध चालकों से सुरक्षित रखना चाहते हैं, जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।"

ट्रंप प्रशासन ने जारी किया था कार्रवाई का आदेश
उन्होंने कहा कि संघीय एजेंट प्रतिदिन गश्त कर रहे हैं ताकि ऐसे लोगों को रोका जा सके और अमेरिका की सड़कों पर होने वाली घातक दुर्घटनाओं को टाला जा सके। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के दौरान अमेरिकी परिवहन विभाग ने अयोग्य विदेशी चालकों को वाणिज्यिक ट्रक और बस चलाने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने से रोकने संबंधी आदेश भी जारी किया था।

ये भी पढ़ें: Iowa Shooting: अमेरिका के आयोवा में अंधाधुंध गोलीबारी, सात लोगों की मौत; पुलिस बोली- घरेलू कलह में नरसंहार

पिछले कुछ महीनों में अमेरिका में भारतीय मूल के कई ट्रक चालकों को वाणिज्यिक वाहन चलाते समय घातक सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed