सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American and British soldiers die during military training in Iraq, learn how the accident happened

Soldier Died: इराक में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिक की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

वाशिंगटन, पीटीआई Published by: रिया दुबे Updated Tue, 02 Jun 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
सार

इराक के कुर्द क्षेत्र के इरबिल एयरबेस पर सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक अमेरिकी और एक ब्रिटिश सैनिक की मौत हो गई। दोनों देशों ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

American and British soldiers die during military training in Iraq, learn how the accident happened
इराक में सैन्य अभ्यास के बीच हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

इराक के उत्तरी कुर्द क्षेत्र में एक सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक अमेरिकी और एक ब्रिटिश सैनिक की मौत हो गई। अमेरिका और ब्रिटेन के अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की, हालांकि दोनों देशों ने घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है।

अमेरिकी व ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने क्या बताया?

अमेरिकी सेना के अनुसार, यह घटना रविवार को इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र में स्थित इरबिल एयरबेस पर हुई। अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में बताया कि मृत अमेरिकी सैनिक की पहचान अभी गोपनीय रखी गई है। सैनिक के परिजनों को सूचना दिए जाने के 24 घंटे बाद ही उसका नाम सार्वजनिक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने अलग बयान जारी कर कहा कि ब्रिटिश सैनिक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। मंत्रालय ने परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक जानकारी साझा करने से पहले उन्हें कुछ समय दिया जाए।

विज्ञापन
Trending Videos

अमेरिका इस क्षेत्र को लेकर क्या रणनीति अपना रहा?

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका इराक में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अभियान के तहत तैनात अपने सैनिकों की संख्या लगातार कम कर रहा है। इसके बावजूद अमेरिकी सेना की कुर्द क्षेत्र में मौजूदगी बनी हुई है। अमेरिका इस क्षेत्र के साथ अपने रणनीतिक और राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।


इसी रणनीति के तहत अमेरिका ने पिछले साल दिसंबर में इरबिल में एक नए और बड़े वाणिज्य दूतावास परिसर का उद्घाटन किया था। इसे क्षेत्र में वाशिंगटन की कूटनीतिक और रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया था।

गौरतलब है कि यह घटना लगभग एक महीने पहले मोरक्को में हुई एक अन्य सैन्य दुर्घटना के बाद सामने आई है। मई में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत उस समय हो गई थी, जब वे 'अफ्रीकन लायन' नामक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लेने के बाद अवकाश के दौरान ट्रैकिंग पर गए थे। दोनों सैनिक 2 मई को लापता हो गए थे और बाद में पता चला कि वे एक चट्टान से गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed