सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   700 cars, 58 planes and helicopters, mansion in Black Sea, how rich is the Russian President Vladimir Putin?

Vladimir Putin: 700 कारें, 58 विमान व हेलीकॉप्टर, ब्लैक सी में हवेली..., कितने दौलतमंद हैं रूसी राष्ट्रपति?

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 04 Dec 2025 01:48 PM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ढाई दशक से ज्यादा समय से रूस की सत्ता संभाले हुए हैं। इन दिनों यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन पुतिन की जिंदगी का दूसरा पहलू भी दिलचस्प है। वह दुनिया के सबसे दौलतमंद राजनेताओं में से एक हैं। पुतिन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
700 cars, 58 planes and helicopters, mansion in Black Sea, how rich is the Russian President Vladimir Putin?
व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार साल बाद भारत के दौरे पर आने वाले हैं। आज से उनका यह दो दिवसीय दौरा होगा। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और हैदराबाद हाउस में भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे। यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच उनका यह भारत दौरा हो रहा है। युद्ध के कारण वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन वह अपनी शानौ-शौकत के मामले में पीछे नहीं हैं। उन्हें दुनिया के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक माना जाता है। पुतिन कितने अमीर शख्स हैं, आइए जानते हैं। 
Trending Videos



 

दुनिया के सबसे अमीर राजनेताओं के नामों की जब भी चर्चा होती है, तो सबसे ऊपर व्लादिमीर पुतिन का नाम नजर आता है। पुतिन दावा करते रहे हैं कि उन्हें रूस के राष्ट्रपति के रूप में केवल 1,40,000 डॉलर का सालाना वेतन मिलता है। लेकिन, उनकी जीवनशैली और निजी संपत्ति की खबरें एक अलग ही कहानी बताती हैं। बताया जाता है कि उनकी निजी संपत्ति करीब 200 अरब डॉलर है। इसके अलावा, उनके पास 800 वर्ग फुट के अपार्टमेंट, एक ट्रेलर और तीन कारों का स्वामित्व है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतिन की काला सागर की हवेली
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1990 के दशक के दौरान रूस के एक प्रमुख निवेशक ने दावा किया था कि पुतिन की निजी संपत्ति 200 अरब डॉलर है। तबसे यह दावा लगातार छपता रहता है। इससे पुतिन की दौलत से जुड़े रहस्यों में नई-नई परतें जुड़ती गईं। उनकी निजी संपत्ति में काला सागर की एक चर्चित हवेली भी है। इसको 'पुतिन का कंट्री कॉटेज' के नाम से भी जाना जाता है। 

पुतिन की हवेली में क्या है?
बताया जाता है कि अपने बयानों के विपरीत पुतिन के पास ग्रीक देवताओं की मूर्तियों से सजा हुआ एक संगमरमर का स्विंमिंग पूल, एक एम्फीथिएटर, एक अत्याधुनिक आइस हॉकी रिंक, एक वेगास शैली का कसीनो और एक नाइट क्लब भी है। इस हवेली के इंटीरियर में 5,00,000 डॉलर का डाइनिंग रूम फर्नीचर; 54,000 डॉलर का एक बार टेबल; 850 डॉलर की कीमत वाला टॉयलेट ब्रश और 1,250 डॉलर कीमत वाले टॉयलेट पेपर होल्डर से सजा हुआ वॉशरूम शामिल है।

पुतिन की फिजूलखर्जी की सूची में ये चीजें शामिल
'फॉर्च्यून' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस भव्यता को बनाए रखने के लिए पुतिन को चालीस कर्मचारियों और बीस लाख डॉलर के सालाना खर्च की जरूरत होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति की फिजूलखर्ची की सूची में 19 अन्य घर, 700 कारें, 58 विमान व हेलीकॉप्टर और 716 मिलियन डॉलर के विमान शामिल हैं। जिन्हें 'द फ्लाइंग क्रेमलिन' नाम दिया जाता है। 

सत्तर करोड़ की नौका और लग्जरी घड़ियां
इसके अलावा, उनके पास शेहेराजादे नाम की नौका भी है, जिसकी कीमत 700 मिलियन (70 करोड़) डॉलर है। उनके पास लग्जरी घड़ियों का एक संग्रह भी है। जिनमें 60,000 डॉलर से लेकर 5,00,000 डॉलर के मूल्य की घड़ियां भी शामिल हैं। इन घड़ियों की कीमत पुतिन द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषित सालाना वेतन से छह गुना ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed