{"_id":"69a49f786e2a8055720e1070","slug":"abuja-gunmen-kill-at-least-15-people-in-northern-nigeria-amnesty-says-news-in-hindi-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया में खूनी हमला: गांव में बाइक सवार हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 15 लोगों को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया में खूनी हमला: गांव में बाइक सवार हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 15 लोगों को उतारा मौत के घाट
Mon, 02 Mar 2026 01:50 AM IST
Pavan
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
Published by: Pavan
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:50 AM IST
सार
नाइजीरिया इस समय गहरे सुरक्षा संकट से गुजर रहा है। गांवों में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं, और हालात जल्द सुधरते नहीं दिख रहे। ताजा जानकारी के अनुसार, नाइजर राज्य के तीन गांवों में बंदूकधारियों ने 15 लोगों की गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : FreePik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-मध्य इलाके में बंदूकधारियों ने तीन गांवों पर हमला कर कम से कम 15 लोगों की हत्या कर दी। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने रविवार को यह जानकारी दी। ये हमले शनिवार को नाइजर राज्य के बोरगु इलाके के तीन गांवों- ताशन माजे, सादुरो और रुंतुावा- में हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर दर्जनों मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांवों में घुसे और चारों तरफ अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। उन्होंने दुकानों को भी लूट लिया। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस हमले को भयावह बताया और कहा कि यहां के लोग लगातार डर और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं।
यह भी पढ़ें - अब क्या होगा?: बढ़ते तनाव के बीच नेतन्याहू के सख्त संकेत, IDF को तेहरान पर हमले और तेज करने के दिए निर्देश
नाइजीरिया में क्यों बढ़ रही है हिंसा?
नाइजीरिया इस समय गंभीर सुरक्षा संकट से जूझ रहा है। देश के उत्तर-पूर्व में इस्लामी चरमपंथी संगठन सक्रिय हैं, जबकि उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य इलाकों में सशस्त्र आपराधिक गिरोह फिरौती के लिए लोगों का अपहरण करते हैं और गांवों पर हमले करते हैं। पिछले हफ्ते भी उत्तर-पश्चिमी राज्य जमफारा में 38 लोगों की हत्या कर दी गई थी और कई लोगों का अपहरण हुआ था।
विज्ञापन
अमेरिका की भूमिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि नाइजीरिया में ईसाइयों की सुरक्षा ठीक से नहीं हो रही। हालांकि नाइजीरियाई सरकार ने इस आरोप को खारिज कर दिया। जानकारों का कहना है कि वहां की स्थिति काफी जटिल है और हिंसा का शिकार लोग किसी एक धर्म के नहीं हैं। दिसंबर में अमेरिकी सेना ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों पर हवाई हमले किए थे। पिछले महीने नाइजीरिया ने बताया कि अमेरिका वहां की सेना को आतंकवाद से लड़ने की ट्रेनिंग देने के लिए सैनिक भेज रहा है।
यह भी पढ़ें - अफगानिस्तान-PAK सीमा पर बढ़ा तनाव: पाकिस्तान का बड़ा दावा, ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ में मारे गए 415 अफगान लड़ाके
सेना का दावा- आतंकियों के खिलाफ बड़ी सफलता
इधर, नाइजीरियाई सेना ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में आतंकियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सेना ने 20 संदिग्धों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, चोरी का कच्चा तेल, ड्रग्स और लूटा गया मवेशी बरामद किया है। सेना का कहना है कि वह पूरे देश में आतंकवादी और आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रही है।